suvichar

गजक खाने के शौकीन हैं, तो ये 7 फायदे पाने से आपको कोई नहीं रोक सकता

Updated: मंगलवार, 25 जनवरी 2022 (10:04 IST)
सर्दी के दिनों में गजक की अलग-अलग वैराइटी बाजार में होती हैं, जो स्वाद में तो मजेदार होती ही हैं, इन दिनों में आपकी सेहत के लिए भी गजब के फायदे देती हैं। चलिए जान लेते हैं स्वादिष्ट गजक के बेहतरीन सेहत लाभ - 
 
1 इसमें मौजूद तिल-गुड़ मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और शरीर में गर्माहट बनाए रखता है। इसलिए ठंड के दिनों में स्वस्थ रहने का यह लाजवाब उपाय है।
 
2 गजक में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट, विटामिंस और मिनरल कई तरह की बीमारियों से बचाते हैं और पोषण देते हैं जो आपकी हेल्थ और ब्यूटी के लिए फायदेमंद है। 
 
3 गजक खाना अर्थराइटिस के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद है। तिल और गुड़ में मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत करता है और इससे जुड़ी समस्याओं में लाभ देता है। 
 
4 यह शरीर में आयरन की कमी को पूरा करने में काफी मददगार है, इसलिए एनिमिया के पेशेंट्स को गजक का सेवन जरूर करना चाहिए।
 
5 इसमें मौजूद जिंक, सेलेनियम और एंटी ऑक्सीडेंट्स, बढ़ती उम्र को कंट्रोल कर बुढ़ापे की प्रक्रिया को धीमा  करते हैं जिससे आप जवां दिखाई देते हैं । 
 
6 इसमें तिल और गुड़ का प्रयोग होता है, जो इम्युनिटी पावर को बढ़ाता है और सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों से बचाए रखने में मददगार है। 
 
7 हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाने के साथ ही यह आपकी पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाता है। कब्ज की समस्या में यह फायदेमंद है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

Teachers Day 2026: हर शिक्षक अपने विद्यार्थियों से कहना चाहता है ये 5 बातें, पढ़कर भावुक हो जाएंगे आप

Teachers Day 2026: दिल छू लेंगे ये 10 मोटिवेशनल कोट्स, अपने पसंदीदा टीचर को भेजकर बनाएँ उनका दिन खास

Teachers Day Special: इस शिक्षक दिवस अपने प्रिय गुरुजनों को भेजें ये 10 अनमोल संदेश, जो सीधे दिल तक पहुँचेंगे

Teacher day essay : शिक्षक दिवस पर बच्चो के लिए निबंध

यूपी का राजनीतिक भविष्यफल!

अगला लेख