Hanuman Chalisa

परीक्षा में पढ़ाई के साथ बच्‍चों का खान-पान कैसा होना हो, जानें एक क्लिक पर

परीक्षा के दौरान कई बच्चे व उनके माता-पिता पढ़ाई का इतना ज्यादा तनाव ले लेते हैं कि कई अन्य जरूरी चीजों को नजरअंदाज कर देते हैं। इन्हीं में से एक है बच्चों का खान-पान। दरअसल परीक्षा के दौरान पेरेंट्स को बच्चों के खान-पान पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। आइए, जानते हैं परीक्षा के दिनों के लिए खान-पान से जुड़े टिप्स -    
 
1 फास्ट फूड से दूर रहना चाहिए, क्योंकि परीक्षा के दौरान फास्ट फूड बच्चों की एकाग्रता को कम कर सकता है।
 
2 परीक्षा की तैयारियों के दौरान स्टूडेंट्स को बैलेंस डाइट लेना चाहिए, साथ ही तरल पदार्थों का सेवन अधिक करें।
 
3 डॉक्टर का कहना है कि हैल्दी फूड से स्मरण शक्ति तो बढ़ती ही है, साथ ही फिटनेस बनी रहती है।
 
4 अगर स्टूडेंट्स फास्ट फूड से दोस्ती छोड़ घर का हैल्दी फूड लेंगे तो पढ़ाई भी अच्छे से करेंगे। इसके लिए सीबीएसई ने भी अपनी हेल्पलाइन वेबसाइट में छात्रों के खान-पान के लिए टिप्स दिए हुए हैं।
 
5 पैरेंट्स को इन दिनों ध्यान रखना चाहिए कि बच्चों के खाने-पीने में अधिक अंतराल न हो। दूसरी सबसे महत्वपूर्ण बात कि खाने में चिकनाई का प्रयोग कम हो।
 
6 खाने-पीने में प्रोटीन अधिक लेना चाहिए। स्टूडेंट्स के लिए जरूरी है कि वह किसी भी वक्त का खाना न छोड़ें। इन सब के अलावा थोड़ी-थोड़ी देर में हल्का स्नैक लेना भी अच्छा होगा। हल्के स्नैक में भुना चना, पॉपकार्न और पोहा आदि लिया जा सकता है।
 
परीक्षा के दौरान ऐसा हो खान-पान
 
1 दूध, दही, अंडा भरपूर मात्रा में खाएं।
 
2 नाश्ते में घर की बनी भेलपुरी, टोस्ट, पनीर, सलाद, शहद के साथ सूखे मेवे आदि लिए जा सकते हैं।
 
3 फल, फलों का रस, नींबू पानी, सूप को बार-बार लिया जा सकता है।
 
4 अगर चाय पीने की आदत है तो हर्बल टी लेना अच्छा है।
 
5 खाना छोड़ने से एकाग्रता में कमी आती है।
 
6 रात का खाना हल्का लेना अच्छा होता है। इसमें दलिया, कॉर्न या रोटी-सब्जी खाई जा सकती है।

Show comments

सभी देखें

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

सभी देखें

Trip To London: पाउंड को रुपए में गिनेंगे तो चाय भी नहीं पी सकेंगे

World Population Day 2026: विश्व जनसंख्या दिवस क्यों मनाया जाता है, जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम

सूखी जड़ों से लौटती हरियाली

Avatar Meher Baba: अवतार मेहेर बाबा कौन थे, कब और क्यों मनाया जाता है मौन पर्व?

Trip To London : लंदन में न सड़क पर धरने-प्रदर्शन, न चक्का जाम

अगला लेख