dharma sangrah

ये 5 चीजें खाने से बढ़ती है उदासी

Written By WD
Updated: शुक्रवार, 20 जनवरी 2017 (12:23 IST)
उदास रहना कौन चाहता है, सभी को खुशुनुमा और तनाव रहित जीवन अच्छा लगता है। लेकिन कुछ बातें या चीजें ऐसी होती है जो उदास कर ही देती हैं। कई बार आपके खानपान के कारण भी आती है चेहरे पर उदासी। जानिए कौन सी वें 5 चीजें - 

1 एल्कोहल - एल्कोहल को भले ही आप अपनी खुशी का साथी मानते हों, पर गम का साथी भी तो यही है ना! यह सीधे आपके तंत्रिका तंत्र पर असर डालता है और उसकी गति को धीमा कर देता है, जिससे आप कई बार खुशी में भी उदासी महसूस कर सकते हैं।
2 मीट - खास तौर से लाल मांस या फिर डिब्बाबंद मांस इस मामले में बेह नुकसानदायक है। इनमें संतृप्त वसा की मात्रा अधिक होती है जो इंसुलिन के स्तर में बदलाव करता है। इसके दुष्परिणाम के रूप में न केवल उदासी बल्कि कई गंभीर बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है।
3 सफेद ब्रेड - एक शोध में यह पाया गया है कि सफेद ब्रेड में मौजूद कार्बोहाइड्रेट की अत्यधिक मात्रा महिलाओं में उदासी का कारण बन सकती है। यह थकान का कारण भी बन सकती है।

4 कॉफी - भले ही थकान दूर कर ऊर्जा देने में सहायक है, लेकिन इसमें मौजूद कैफीन आपकी नींद और चैन को छीन लेता है, जिसके कारण मानसिक थकान होकर अंत में उदासी से सामना करना पड़ता है। 
5 चावल - चावल का अत्यधिक सेवन भी उदासी के लिए जिम्मेदार हो सकता है। इसमें रिफाइंड काबोहाइड्रेट पाया जाता है जो हार्मोनल बदलाव करने के साथ ही शरीर के ग्लाइसेमिक सूचकांक को प्रभावित करता है और उदासी महसूस होती है।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख