ramcharitmanas

जानिए सर्दियों में अलसी की चाय के बेहतरीन फायदे और बनाने की विधि

Updated: शुक्रवार, 26 नवंबर 2021 (09:53 IST)
सर्दी या बारिश के मौसम में जुकाम और खांसी होना सामान्य बात है। मौसम ठंडा होने के कारण नमी होती है और संक्रमण फैलने का खतरा भी उतना ही होता है। ऐसे में आप भी अगर खांसी से परेशान हैं, तो अलसी की चाय पीना आपके लिए फायदेमंद होगा। जानिए कैसे बनती है अलसी की यह चाय, और कैसे पीना है इस चाय को - 
 
अलसी की चाय बनाने के लिए आपको पिसी हुई अलसी या फिर इसका पाउडर प्रयोग करना होगा। यह चाय आपको खांसी की तकलीफ से निजात दिलाने में मदद करेगी। चलिए बनाते हैं अलसी की चाय - 
 
सामग्री : 2 कप पानी, अलसी पावडर 1 चम्मच, शहद या गुड़ अथवा शक्कर (स्वादानुसार)। 
विधि : 2 कप पानी में एक चम्मच अलसी पावडर डालकर इस मिश्रण को धीमी आंच पर पकाएं। इसे तब तक पकाते रहें, जब तक कि पानी एक कप न रह जाए।
 
इसके बाद इसे आंच से उतार लें और जब पानी थोड़ा ठंडा हो जाए तब उसमें स्वादानुसार शहद या गुड़ अथवा शक्कर डालकर मिलाकर हल्का गुनगुना या फिर  थोड़ा गरम-गरम ही पि‍एं। 
 
इस चाय को पीने से सर्दी-खांसी, जुकाम या दमा की परेशानी झेल रहे व्यक्तियों को बहुत लाभ होता है। जिसे भी सर्दी में इस तरह की तकलीफें हो, वह बीमार व्यक्ति इस चाय का दिनभर में 2-3 बार सेवन कर सकते है। 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

अगला लेख