Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

खांसी या दमा में फायदेमंद, अलसी की चाय

सर्दी या बारिश के मौसम में जुकाम और खांसी होना सामान्य बात है। मौसम ठंडा होने के कारण नमी होती है और संक्रमण फैलने का खतरा भी उतना ही होता है। ऐसे में आप भी अगर खांसी से परेशान हैं, तो अलसी की चाय पीना आपके लिए फायदेमंद होगा। जानिए कैसे बनती है अलसी की यह चाय, और कैसे पीना है इस चाय को - 


 
 
अलसी की चाय बनाने के लिए आपको पिसी हुई अलसी या फिर इसका पाउडर प्रयोग करना होगा। यह चाय आपको खांसी की तकलीफ से निजात दिलाने में मदद करेगी। चलिए बनाते हैं अलसी की चाय - 

सामग्री : 2 कप पानी, अलसी पावडर 1 चम्मच, शहद या गुड़ अथवा शक्कर (स्वादानुसार)। 
विधि : 2 कप पानी में एक चम्मच अलसी पावडर डालकर इस मिश्रण को धीमी आंच पर पकाएं। इसे तब तक पकाते रहें, जब तक कि पानी एक कप न रह जाए।


 
 
इसके बाद इसे आंच से उतार लें और जब पानी थोड़ा ठंडा हो जाए तब उसमें स्वादानुसार शहद या गुड़ अथवा शक्कर डालकर मिलाकर हल्का गुनगुना या फिर  थोड़ा गरम-गरम ही पि‍एं। 
 
इस चाय को पीने से सर्दी-खांसी, जुकाम या दमा की परेशानी झेल रहे व्यक्तियों को बहुत लाभ होता है। जिसे भी सर्दी में इस तरह की तकलीफें हो, वह बीमार व्यक्ति इस चाय का दिनभर में 2-3 बार सेवन कर सकते है। 

Show comments

सभी देखें

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय, मच्छरों से ऐसे करें खुद की सुरक्षा

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सभी देखें

स्वामी विवेकानंद पुण्यतिथि विशेष: एक ज्योति जो आज भी भारत का पथ आलोकित कर रही है

Daily Vastu Tips: घर में हर दिन खुश रहना है तो आज ही अपनाएं ये सरल वास्तु टिप्स

पुण्यतिथि विशेष: स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय और खास बातें

तीखा सामाजिक-आर्थिक व्यंग्य: दो जून की रोटी

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

अगला लेख