kundali milan
✕

मेथी खाने के फायदे जानकर रह जाएंगे दंग

Updated: बुधवार, 18 जनवरी 2023 (13:11 IST)
Fenugreek benefits 
- ईशु शर्मा 
 
सर्दियों में कई तरह की सब्ज़ियां बाजार में मौजूद होती है, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छी होती हैं। मेथी भी उन्हीं सब्ज़ियों में से एक है जो फाइबर, विटामिन, पोटेशियम, प्रोटीन, आयरन और नियासिन जैसे कई पौष्टिक तत्वों से भरपूर है। मेथी की तासीर गर्म होती है जो हमारे शरीर को सर्दी और जुकाम जैसी बीमारियों से बचाती है।

चलिए जानते हैं कि क्या है मेथी खाने के फायदे.... 
 
1. वज़न होता है कम- 
मेथी में भरपूर मात्रा में फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है जिससे बार-बार भूक लगने की समस्या दूर होती है। मेथी के दानों को भी वज़न कम करने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। 
 
2. डायबिटीज के लिए फायदेमंद- 
डायबिटीज रोगियों के लिए मेथी बहुत फायदेमंद होती है क्योंकि इसके सेवन से ब्लड शुगर कंट्रोल होता है और यह इम्युनिटी को भी बेहतर बनाती है। आप मेथी का सूप या साग का सेवन कर सकते हैं और साथ ही खाली पेट भिगोई हुई मेथी के दानों का पानी भी पी सकते हैं। 
 
3. पाचन रहता है बेहतर- 
मेथी में फाइबर और विटामिन C जैसे पोषक तत्व होने के कारण ये पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाती है और गैस, पेट में जलन जैसी समस्या से भी बचाती है। 
 
4. स्वस्थ ह्रदय-  
मेथी में आयरन की मात्रा होने के कारण शरीर में रक्त बढ़ता है, जिससे ह्रदय स्वस्थ रहता है। साथ ही मेथी खून में बैक्टीरिया से भी बचाती है, जिससे खून साफ़ रहता है। 
 
5. त्वचा होती है साफ़- 
आयरन और विटामिन C त्वचा को साफ़ और निखरी रखने में मदद करते है। साथ ही मेथी कोलेजन भी बढ़ाती है, जिससे त्वचा जवान और निखरी लगती है। अगर आपकी त्वचा बेजान हो चुकी है तो आप मेथी के जूस का सेवन कर सकते हैं।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
 

Fenugreek benefits 
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति

अगला लेख