Hanuman Chalisa

सोने से पहले पैरों की मालिश, जानिए 5 फायदे

Written By WD
Updated: मंगलवार, 5 जुलाई 2016 (12:28 IST)
क्या आप जानते हैं कि पैरों में मालिश करने से क्या फायदा होता है। अगर नहीं जानते तो अब जान लीजिए, क्योंकि हम बता रहे हैं कि रात में पैरों में मालिश कर सोने से कौन-कौन से बेहतरीन फायदे होते हैं। फिलहाल जानिए यह 5 फायदे - 

 
 
1 सोने से पहले पैर के तलवों में मालिश करना आपका वजन कम करने में मदद करता है। जी हां, यह आपके मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है जो आपका वजन कम करने में सहायक है, वह भी सेहतमंद तरीके से।

2 वजन कम होना और मोटापा घटना दोनों अलग बातें हैं। सोने से पहले पैरों की मालिश करना, न केवल आपका वजन कम कर सकता है बल्कि आपके शरीर में मौजूद वसा को भी कम करने में मदद करता है। यह पसीने द्वारा शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है।

 
 
3 यह आपको दिनभर की थकान से निजात दिलाकर, आपको मानसिक और शारीरिक तौर पर सुकून देता है, जिससे आप अच्छी नींद ले पाते हैं। तनाव और सिरदर्द से निजात पाने के लिए भी यह एक बेहतरीन तरीका है।

4  पैरों की सुंदरता को बनाए रखने के लिए मालिश एक अच्छा विकल्प है। इससे रक्तसंचार बेहतर होता है और पैरों की त्वचा पहले से बेहतर हो जाती है। अगर मालिश के लिए नारियल, बादाम, तिल्ली या अलसी का तेल हो यह सुंदरता प्रदान करेगा।
एक्युप्रेशर थेरेपी के अनुसार पैर के तलवे में अलग-अलग बिंदुओं का संबंध शरीर के अलग-अलग अंगों से होता है। पैरों की मालिश करने से इन सभी अंगों को स्वस्थ रखा जा सकता है। इसके अलावा यह शरीर में गर्मी पैदा करने में भी सहायक है।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

कविता- तू ना हो तो...

भारत की शिक्षा और परीक्षा प्रणाली में 6 बड़ी खामियां, आखिर कब होगा जरूरी सुधार?

लोकमान्य तिलक जयंती 2026: जीवन परिचय, इतिहास, महत्व और अनसुने तथ्य

Azad Jayanti 2026: जयंती विशेष: चन्द्रशेखर आजाद के जीवन की ऐसी घटनाएं, जिन्हें हर युवा को जानना चाहिए

ब्रिटिश सरकार न सरस्वती प्रतिमा वापस करेगी, न कोहिनूर हीरा

अगला लेख