sawan somwar

पानी के बारे में यह 5 सच, जो आपको नहीं पता

Written By WD
Updated: सोमवार, 16 जनवरी 2017 (14:05 IST)
पानी शरीर के लिए बेहद अहम है और पानी को लेकर सेहत के कई तरह के भ्रम फैले हुए हैं, जिन्हें आप न जाने कब से मानते आ रहे हैं। लेकिन आपको जानना जरूरी है इनके बारे में, जानिए ... 

1 पानी के बारे में एक बात बहुत प्रचलित है, कि प्रत्येक व्यक्ति को दिन भी में कम से कम आठ ग्लास पानी जरूर पीना चाहिए। लेकिन सच यह है कि इस बात का कोई वैज्ञानिक सबूत नहीं है कि सभी को आठ ग्लास पानी की आवश्यकता हो।
2 पानी पीने की मात्रा एवं आवश्यकता कई चीजों पर निर्भर करती है, जिसमें उम्र, वजन, शरीर का तापमान, ऊंचाई, गर्भावस्था आदि शामिल हैं।

पानी को लेकर यह भी मान्यता है कि यह शरीर से हानिकारक तत्वों का बाहर करता है। इस बात में दरअसल आधी सच्चाई है। पूरी सच्चाई यह है कि शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने का कार्य किडनी का होता है, और किडनी के सुचारू रूप से कार्य करने हेतु पानी बेह आवश्यक है।
 

यह भी माना जाता है कि ज्यादा से ज्यादा पानी पीने से वजन कम होता है, जबकि सच यह है कि पानी ज्यादा पीने से आपका पेट भरा रहता है और आप अतिरिक्त कैलोरी नहीं ले पाते जिससे वजन बढ़ने की संभावना कम हो जाती है।
5 पानी ज्यादा पीने से त्वचा में नमी बनी रहती है, यह भी एक अधूरा सच है। दरअसल एक साथ अधिक मात्रा में पानी पीने से त्वचा में नमी नहीं होती, बल्कि थोड़ी-थोड़ी मात्रा में लगातार पानी पीते रहने से त्वचा का रूखापन कम होता है और नमी बनी रहती है।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

दादाजी की याद में पोती की पाती, पढ़कर आंखें भी नम होगी, उर्जा भी मिलेगी

क्यों मनाया जाता है विश्व आदिवासी दिवस? जानिए इतिहास और इसका महत्व

अभय छजलानी, पत्रकारिता के तपस्वी साधक

आस्था और अनुशासन का अद्भुत संगम है कांवड़ यात्रा

निर्विघ्न कांवड़ यात्रा के लिए तैयार उत्तर प्रदेश

अगला लेख