Hanuman Chalisa

क्या है एक्सपायरी डेट का सच, जानिए 8 बातें

बाजार से खरीदी जाने वाली लगभग हर चीज पर उत्पादन और एक्सपायरी डेट लिखी होती है, साथ ही कई निर्देश भी। क्यों अंकित की जाती है एक्सपायरी डेट...क्या आप जानते हैं इन निर्देशों का मतलब? अगर नहीं जानते तो जरूर जानिए यह पूरी जानकारी... 

1 जब भी हम बाजार से कोई सामान खरीदते हैं, तो हमारा ध्यान सिर्फ उसकी एक्सपायरी डेट पर होता है। लेकिन कुछ मैसेज इससे भी जरूरी हो सकते हैं, जिन्हें आपको समझना होगा।
2 एक्सपायरी डेट सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होती है, खाद्य पदार्थों, पेय पदार्थों एवं दवाईयों के रूप में इस्तेमाल की जाने वाली वस्तुओं के लिए। लेकिन हर चीज सिर्फ एक्सपायरी डेट तक ही सुरक्षित हो, यह जरूरी नहीं है।
3 एक्सपायरी डेट, वस्तुओं पर हमारी सुरक्षा के लिहाज से अंकित की जाती है, लेकिन अन्य निर्देशों को समझने का तरीका पता होना भी हमें जरूरी है।

4 एक्सपायरी डेट एक अनुमान  के मुताबिक डाली जाती है, जिसका संबंध खाद्य पदार्थों की फ्रेशनेस से होता है, यह जरूरी नही कि उनका संबंध सुरक्षा से ही हो।

5 खाद पदार्थों की पैकिंग पर विक्रय की तारीख भी अंकित होती है, जो कि विक्रिताओं के लिए होती है। यह एक तरह की गाइडलाइन है, कि इस तारीख तक कि विक्रेता, संबंधित उत्पाद को बेच सकते हैं।













कई उत्पादों पर "बेस्ट इफ यूज्ड बाय" डेट भी डली होती है, जिसका मतलब होता है, नीयत तारीख तक प्रयोग करने पर संबंधित वस्तु की गुणवत्ता और स्वाद बरकरार रहेगा। 
7 बेकरी उत्पादों पर गारंटीड फ्रेश डेट का होना दर्शाता है, कि संबंधित दिनांक तक उत्पाद का स्वाद और फ्रेसनेस बरकरार रहेगी। लेकिन इस दिनांक के बाद  इनमें परिवर्तन आ सकता है। जरूरी नहीं है, कि वह उत्पाद उस दिनांक को एक्सपायर हो। 
8 एक्सपायरी डेट एकमात्र उत्पाद की सुरक्षा से संबंधित विकल्प है। इस डेट की सीमा पार हो जाने पर बेशक आपको संबंधित उत्पाद को फेंक देना चाहिए।
 
जब भी कोई सामान खरीदें, हर तरह से पड़ताल करें। लेकिन किसी भी प्रकार का संशय होने की स्थिति में उस उत्पाद का प्रयोग बिल्कुल न करें। 
Show comments

सभी देखें

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

सभी देखें

ये हमारी कहानी नहीं हैं, हमारी कहानी कुछ और है, जिसे हमें खोजना है

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता (फिर इंदौर) हमारा

Banyan Tree Benefits: शीघ्रपतन और वीर्य के पतलेपन से हैं परेशान? आयुर्वेद में छिपा है बरगद के फल और दूध का यह पारंपरिक नुस्खा

World Emoji Day 2026: विश्व इमोजी दिवस: कब और क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और रोचक तथ्य

अगला लेख