biodatamaker

आलसी लोगों के लिए फायदेमंद हैं ये एक्सरसाइज

Written By WD
Updated: शनिवार, 18 जून 2016 (14:11 IST)
शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए व्यायाम करने की सलाह दी जाती है। इस सलाह को ध्यान में रखते हुए हम सभी नियमित व्यायाम की योजना तो बनाते हैं, लेकिन 1-2 दिन व्यायाम करने के बाद आलस की वजह से पूरी योजना धरी की धरी रह जाती है। दुख की बात है कि अगर लंबे समय तक आलसी रहा जाए तो कम उम्र में ही दिल की बीमारी हो सकती है।

 
 
अगर हम आपको कहें कि कुछ एक्सरसाइज ऐसी हैं जिन्हें करते हुए आप आलसी होने के बावजूद स्वस्थ्य रह सकते हैं। जी हां, इन एक्सरसाइज को कीजिए और रहिए आलसी और साथ ही फिट भी।
1 बॉल पर बैठना : किसी कुर्सी पर बैठने की बजाए मेडिसिन बॉल पर बैठना शुरू कीजिए। चूंकि आपको बॉल पर बैठते हुए खुद को संतुलित करने के लिए प्रयास करने होंगे, इसलिए यह एक अच्छी कसरत हो जाती है। शुरू में यह कुछ कठिन लग सकता है, परंतु धीरे- धीरे शरीर को इसकी आदत हो जाती है। दिनभर कुर्सी पर बैठकर कंप्यूटर पर काम करने वालों के लिए यह अच्छी एक्सरसाइज साबित हो सकती है।

2 कुर्सी पर बैठकर पैरों की एक्सरसाइज : कुर्सी पर आराम से बैठकर एक- एक करके अपने दोनों पैरों को उठाकर व्यायाम कर सकते हैं। इस त कुर्सी पर बैठे हुए भी आप स्वस्थ्य और मजबूत जांघें हासिल कर सकते हैं।
 
3 दीवार से सटकर बैठना : इस व्यायाम को करने के लिए दीवार से सटकर खड़े हो जाइए और धीरे- धीरे घुटनों को मोड़ते हुए नीचे जाइए तब तक जब तक कि 90 डिग्री का कोण ना बन जाइए। कुछ देर इसी पोजिशन में रहकर पुनः यह व्यायाम दोहरा सकते हैं।

4 बिस्तर पर लगाइए पुशअप और सिटअप : हम सभी पुशअप करना चाहते हैं मगर अपने बिस्तर से उठना नहीं चाहते। कोई बात नहीं, हम बिस्तर पर भी यह व्यायाम कर सकते हैं। चूंकि बिस्तर काफी नर्म होता है,  इसलिए पुशअप लगाते हुए खुद को संतुलित रखना काफी सरल हो जाता है।
5 कुर्सी पर बैठकर लगाइए क्रंचेज : अगर आप इतने आलसी हैं कि कुसी पर बैठकर पैरों की एक्सरसाइज भी नहीं करना चाहते तो हमारे पास आपके लिए भी एक खास व्यायाम है। कुर्सी पर बैठ जाइए और अपने पैरों से जमीन पर दबाव दीजिए। इससे आपके पैरों की मांसपेशियों का व्यायाम हो सकेगा। साथ ही आप कुर्सी पर बैठकर क्रंचेज भी लगा सकते हैं, जो आपका पेट कम करने में मदद करेगी।

6 चलते हुए फोन पर कीजिए बात : दिनभर की व्यस्तता के बीच फोन पर बात करना ही वह वक्त होता है जब हम असल में अपने पैरों पर खड़े होते हैं। अगली बार जब भी फोन आए तो बात करते हुए घूमने की आदत डालें। यह आदत आपके शरीर की अतिरिक्त कैलोरीज बर्न करेगा।

रोज पांच से दस किलोमीटर कौन भागना चाहतेे है? लेकिन आप अपना कोई भी पसंदीदा गाना लगाकर उस दौरान तो दौड़ लगा ही सकते हैं। 4- 5 मिनिट की यह दौड़ आपके शरीर को तो स्वस्थ्य रखेगी साथ ही गाना आपका मूड भी रिफ्रेश कर देगा।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सत्य, प्रेम, करुणा से लेकर राम हरि और जयजगत तक विनोबा भावे का सर्वोदय दर्शन!

ईरान-अमेरिका युद्ध का नया दौर, फिर बढ़ीं तेल की कीमतें

रोजाना अपनाएं ये 10 जादुई आदतें, बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर और चेहरे पर आएगा गजब का ग्लो

डॉ अंजना चक्रपाणि मिश्र की दो नवीन कृतियों 'मन अनहद नाद' और 'अनकहे से संवाद' का भव्य विमोचन

राष्ट्र निर्माता शिक्षक का सम्मान एक ही दिन क्यों?

अगला लेख