sundarkand
✕

परीक्षा के दौरान सिर्फ पढ़ाई नहीं, लाइफस्टाइल और खानपान का भी रखें ख्याल

Updated: गुरुवार, 12 मार्च 2020 (12:40 IST)
परीक्षा के दौरान पढ़ाई जितनी जरूरी है, उतना ही खान-पान और जीवनशैली पर ध्यान देना भी जरूरी है। बच्चों की इन चीजों को बिल्कुल अनदेखा न करें, क्योंकि इस वक्त उन्हें मानसिक और शारीरिक दोनों प्रकार से परीक्षा के लिए तैयार रहने की जरूरत होती है। 
 
आम तौर पर परीक्षा के दौरान बच्चे खाना-पीना भूलकर सिर्फ पढ़ाई में ही लगे रहते हैं। यह बिलकुल सही नहीं है। इस दौरान खाने का पूरा ध्यान रखना चाहिए। जब परीक्षा करीब हों या चल रहे हैं तो अपने खाने का चयन सोच-समझकर करें। नीचे बताए जा रहे ये टिप्स, इस काम में आपकी मदद करेंगे - 
 
1 फास्ट फूड से दूर रहना चाहिए, क्योंकि परीक्षा के दौरान फास्ट फूड आपकी एकाग्रता को कम कर सकता है।
2 जरूरी है कि परीक्षा की तैयारियों में स्टूडेंट्स बैलेंस डाइट लें। तरल पदार्थों का सेवन अधिक करें।
3 डॉक्टर का कहना है कि हैल्दी फूड से स्मरण शक्ति तो बढ़ती ही है, साथ ही फिटनेस बनी रहती है।
4 अगर स्टूडेंट्स फास्ट फूड से दोस्ती छोड़ घर का हैल्दी फूड लेंगे तो पढ़ाई भी अच्छे से करेंगे। इसके लिए सीबीएसई ने भी अपनी हेल्पलाइन वेबसाइट में छात्रों के खान-पान के लिए टिप्स दिए हुए हैं।
5 पैरेंट्स को इन दिनों ध्यान रखना चाहिए कि बच्चों के खाने-पीने में अधिक अंतराल न हो। दूसरी सबसे महत्वपूर्ण बात कि खाने में चिकनाई का प्रयोग कम हो।
6 खाने-पीने में प्रोटीन अधिक लेना चाहिए। स्टूडेंट्स के लिए जरूरी है कि वह किसी भी वक्त का खाना न छोड़ें। इन सब के अलावा थोड़ी-थोड़ी देर में हल्का स्नैक लेना भी अच्छा होगा। हल्के स्नैक में भुना चना, पॉपकार्न और पोहा आदि लिया जा सकता है।
 
ऐसा हो खान-पान
1 दूध, दही, अंडा भरपूर मात्रा में लें।
2 फास्टफूड कम से कम लें।
3 फल, फलों का रस, नींबू पानी, सूप को बार-बार लिया जा सकता है।
4 अगर चाय पीने की आदत है तो हर्बल टी लेना अच्छा है।
5 खाना छोड़ने से एकाग्रता में कमी आती है।
6 रात का खाना हल्का लेना अच्छा होता है। इसमें दलिया, कॉर्न या रोटी-सब्जी खाई जा सकती है।
7 नाश्ते में घर की बनी भेलपुरी, टोस्ट, पनीर, सलाद, शहद के साथ सूखे मेवे आदि लिए जा सकते हैं।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास