dharma sangrah
✕

बच्चों के दिमाग से हटाएं परीक्षा का डर, 5 जरूरी टिप्स

Written By WD
Updated: मंगलवार, 14 फ़रवरी 2017 (16:09 IST)
जैसे-जैसे परीक्षा का समय नजदीक आता है, बच्चों पर दिमागी दबाव बढ़ता जाता है। लेकिन उनका प्रदर्शन बेहतर तभी हो सकता है, जब वे बिना किसी दबाव के इसकी तैयारी करें। पालक होने के नाते उनके दिमाग से यह दबाव कम करना आपकी जिम्मेदारी है, इन टिप्स को बढ़ें और अपने बच्चों को करें परीक्षा के लिए तैयार, बिना किसी दबाव के - 

1 बच्चों को संभालने से पहले आपको खुद को यह समझाना होगा, कि बच्चों पर अच्छे नंबर लाने का दबाव बनाने की अपेक्षा उन्हें यह विश्वास दिलाएं कि वे अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन करें, लेकिन अगर नंबर अपेक्षा के अनुरूप नहीं भी आते, तो अपना मनोबल न तोड़ें, अगली बार और बेहतर प्रयास करें। 
2  बच्चों को प्रश्नों के उत्तर याद करने की आसान विधियां बताएं, उन्हें बताएं कि वे प्रश्नपत्र को किस तरह से समयसीमा में पूर्ण कर सकते हैं। प्रश्नों को हल करने में उनकी मदद करें, इस तैयारी में आप भी सहभागी बनें ताकि उन्हें यह महसूस हो, कि आप उनकी कठिनाईयों को समझ पा रहे हैं।

3 बच्चों को बताएं कि आप जानते हैं कि आपका बच्चा होशियार है, लेकिन परीक्षा के समय कई बार वे उन प्रश्नों को करने से चूक जाते हैं जिन के उत्तर उन्हें अच्छी तरह से आते थे। यह सामान्य है, इसके लिए बच्चों पर दबाव न बनाएं। 

4  बच्चों को पूरे समय सिर्फ पढ़ाई के लिए ही न कहें, बल्कि परीक्षा के समय इस तनाव से बाहर निकालने के लिए कुछ वक्त का ब्रेक भी दें। उन्हें कमरे में ही चाय नाश्ता या खाना देने की बजाए परिवार के साथ खाना खिलाएं और हंसी मजाक कर माहौल को हल्का फुल्का बनाए रखें।  
5 बच्चों की सेहत का ध्यान इस समय विशेष तौर पर रखें। खाने में सेहतमंद चीजें ही दें और इस समय उन्हें पर्याप्त नींद की भी जरूरत होगी, जिससे दिमाग सही तरीके से काम करे और वे आत्मविश्वासी रहें।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सपना सीपी साहू 'स्वप्निल' को 'क्षितिज साहित्य भूषण सम्मान 2026' से नवाजा गया

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

अगला लेख