Hanuman Chalisa

Health Tips : खाली पेट न करें केले का सेवन वरना सेहत को होगा नुकसान

Updated: बुधवार, 16 दिसंबर 2020 (11:32 IST)
केला स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमें सेहतमंद रखते हैं, लेकिन केला खाने का भी एक समय होता है इसे हर कभी नहीं खाया जा सकता है। वरना ये आपके सेहत को नुकसान पहुंचा सकता हैं। यदि आप केला खाली पेट या हर कभी खाते है, तो इससे आपके सेहत को बहुत नुकसान पहुंचता है, आइए जानते हैं
 
केले में पोटैशियम, फाइबर और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाएं जाते हैं, लेकिन इसके साथ-साथ यह फल एसिडिक भी होता है और विशेषज्ञ बताते हैं कि खाली पेट एसिडिक खाद्य पदार्थों का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए खाली पेट केले का सेवन बिल्कुल न करें। 
 
केले में पोटैशियम और मैग्नीशियम अधिक मात्रा में पाए जाते हैं इसलिए इसे खाली पेट खाने से खून में दोनों पोषक तत्वों की अधिकता हो जाती है, जिससे दिल को भी नुकसान पहुंचता है इसलिए खाली पेट केला खाने से बचें।
 
केला खाने से आपको एनर्जी तो मिलती ही है इसमें कोई शक नहीं, लेकिन खाली पेट इसका सेवन बिल्कुल भी न करें। आपको एनर्जी तो मिलेगी लेकिन कम समय के लिए इसके बाद आपको जल्दी ही थकान और सुस्ती भी महसूस होने लगेगी।
 
अधिकतर लोग रात में सोने से पहले केला खा लेते हैं जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि रात में केला खाने से आप बीमार पड़ सकते हैं। इससे आपको खांसी की समस्या हो सकती है। 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

कविता- तू ना हो तो...

भारत की शिक्षा और परीक्षा प्रणाली में 6 बड़ी खामियां, आखिर कब होगा जरूरी सुधार?

लोकमान्य तिलक जयंती 2026: जीवन परिचय, इतिहास, महत्व और अनसुने तथ्य

Azad Jayanti 2026: जयंती विशेष: चन्द्रशेखर आजाद के जीवन की ऐसी घटनाएं, जिन्हें हर युवा को जानना चाहिए

ब्रिटिश सरकार न सरस्वती प्रतिमा वापस करेगी, न कोहिनूर हीरा

अगला लेख