Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

चॉकलेट खाने के 7 सेहत फायदे यहां जानें

आज बाजार में उपलब्ध कई तरह की चॉकलेट्स (chocolates) उपलब्ध हैं, जिसमें सबसे बेहतर है डार्क चॉकलेट। इसमें शुगर की मात्रा बेहद कम या नहीं के बराबर होती है और यह चॉकलेट आपके स्वास्थ्य के लिए सबसे ज्यादा लाभदायक है।

हम सभी जानते हैं कि चॉकलेट न केवल बच्चों और युवतियों की पसंद है, बल्कि यह सभी को पसंद आती है। किसी भी जन्मदिन या खास समारोह के अवसरों पर दिए जाने वाले उपहारों में यह प्रथम स्थान पर आती है। आजकल इतने आकर्षक और अलग-अलग फ्लेवर्स में यह बाजार में उपलब्ध हैं, कि आप चाह कर भी खुद को रोक नहीं पाते और इसे खाना पसंद करते हैं। 
 
आइए यहां जानते हैं चॉकलेट के खास सेहत फायदों के बारे में-Chocolates Health Benefits
 
1 तनाव/ डिप्रेशन- जी हां, यदि आप किसी प्रकार के तनाव में हैं, तो चॉकलेट आपका वह साथी है, जो बिन कुछ कहे और सुने ही आपका तनाव कम कर सकता है। आप जब भी तनाव या डिप्रेशन में हों, चॉकलेट खाना न भूलें। इससे आप रिलेक्स महसूस करेंगे। 
 
2 जवां त्वचा- चॉकलेट एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, जो आपकी त्वचा पर दिखने वाले बढ़ती उम्र के लक्षणों और झुर्रियों को कम करती है। इससे आपकी त्वचा जवां नजर आती है। इसके गुणों के कारण आजकल चॉकलेट बाथ, फेशि‍यल, पैक और वैक्स का इस्तेमाल भी होने लगा है।  
 
3 कम ब्लड प्रेशर में लाभकारी- जिन लोगों को लो-ब्लडप्रेशर की समस्या है, उनके लिए चॉकलेट बेहद लाभदायक है। ब्लडप्रेशर कम होने की स्थि‍ति में चॉकलेट तुरंत राहत देती है। इसीलिए हमेशा अपने पास चॉकलेट जरूर रखें। 
 
4 कोलेस्ट्रॉल में फायदेमंद- शरीर में मौजूद एलडीएल कोलेस्ट्रॉल यानी बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम करने में चॉकलेट बहुत फायदेमंद है। यह एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम कर मोटापे व इसकी वजह से होने वाली अन्य बीमारियों को भी नियंत्रित करने में सहायक है।  
 
5 एथिरोस्क्लेरोसिस- एथिरोस्क्लेरोसिस यानी धमनियां सख्त या सिकुड़ जाने वाली एक प्रकार की बीमारी है, जिसमें धमनियां अवरूद्ध हो जाती हैं। ऐसी स्थिति में चॉकलेट बेहद लाभदायक है। 
 
6 हार्ट प्रॉब्लम- एक रिसर्च के अनुसार चॉकलेट या चॉकलेट ड्रिंक का सेवन ह्दय-रोग की संभावना को एक तिहाई कर देता है और ह्दय को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
 
7 स्वस्थ दिमाग- एक शोध के मुताबिक रोजाना दो कप हॉट चॉकलेट ड्रिंक पीने से दिमाग स्वस्थ रहता है और याददाश्त कमजोर नहीं होती। चॉकलेट से दिमाग में रक्त संचार बेहतर होता है।

ALSO READ: World Chocolate Day क्यों मनाया जाता है? जानिए रोचक तथ्य

अस्वीकरण (Disclaimer)  चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ALSO READ: आप पक्का नहीं जानते होंगे, डार्क चॉकलेट के इतने फायदे
 

Show comments

सभी देखें

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय, मच्छरों से ऐसे करें खुद की सुरक्षा

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सभी देखें

क्या रूस में मोजतबा खामेनेई प्लास्टिक सर्जरी करवा रहे है, अयातुल्ला की अंतिम विदाई से रहस्यमयी अनुपस्थिति से उठे सवाल?

पुण्यतिथि विशेष: स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय और खास बातें

स्वामी विवेकानंद पुण्यतिथि विशेष: एक ज्योति जो आज भी भारत का पथ आलोकित कर रही है

International Plastic Bag Free Day: इंटरनेशनल प्लास्टिक बैग फ्री डे कब और क्यों मनाया जाता है?

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

अगला लेख