sundarkand

भूकंप प्रभावित क्षेत्र में हैं तो जानिए क्या करें

Written By WD
Updated: शुक्रवार, 2 जून 2017 (08:28 IST)
भूकंप आने पर ऐसा महसूस होता है कि कोई हमें हिला रहा है। अगर इसकी तीव्रता कम हो तो ज्यादातर लोगों को इसका पता नहीं चलेगा, लेकिन अगर यह छह या सात तक की तीव्रता का हुआ तो सबको इसके झटके महसूस होते हैं। भूकंप के दौरान ये बातें याद रखें—
  • जैसे ही आपको भूकंप के झटके महसूस हों, वैसे ही आप किसी मजबूत टेबल के नीचे बैठ जाएं और कस कर पकड़ लें। 
  • जब तक झटके जारी रहें, तब तक एक ही जगह बैठे रहें। या जब तक आप सुनिश्चित न कर लें कि आप सुरक्षित ढंग से बाहर निकल सकते हैं।
  • बड़ी अलमारियों से दूर रहें, यदि वो आपके ऊपर गिर गई तो आप चोटिल हो सकते हैं।
  • यदि आप ऊंची इमारत में रहते हैं तो खिड़की से दूर रहें।
  • यदि आप बिस्‍तर पर हैं तो वहीं रहें और उसे कसकर पकड़ लें। अपने सिर पर तकिया रख लें।
  • यदि आप बाहर हैं तो किसी खाली स्‍थान पर चले जाएं, यानी बिल्डिंग, मकान, पेड़, बिजली के खंभों से दूर रहें।
  • यदि आप उस समय कार चला रहे हैं तो कार धीमी करें और एक खाली स्‍थान पर ले जाकर पार्क कर दें। तब तक कार में बैठे रहें, जबतक झटके खत्‍म नहीं हो जाएं।
  • अगर आप बाहर, सड़क पर या बाजार में हो तो पास में मैदान या खुली जगह में पहुंच जाएं।  
  • ऊंची बिल्डिंगों के करीब न रहें और उनसे दूर चले जाएं।
  • अगर आप कहीं अंदर फंस गए हैं तो दौड़ें नहीं, इससे और तेज झटके लग सकते हैं।
  • पेड़ों से और बिजली के तारों से दूर रहने की कोशिश करें।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रोजाना अपनाएं ये 10 जादुई आदतें, बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर और चेहरे पर आएगा गजब का ग्लो

डॉ अंजना चक्रपाणि मिश्र की दो नवीन कृतियों 'मन अनहद नाद' और 'अनकहे से संवाद' का भव्य विमोचन

राष्ट्र निर्माता शिक्षक का सम्मान एक ही दिन क्यों?

बच्चों के मन को सबल और एकाग्र करने का आनापान ध्यान शिविर

जन नेता कामरेड होमी एफ दाजी - शताब्दी पर जयजगत!

अगला लेख