Hanuman Chalisa
✕

सावधान, अगर आप भी शौकीन हैं ईयरफोन के...

Updated: सोमवार, 18 जून 2018 (11:09 IST)
अगर आपको भी ईयरफोन लगाकर गाने सुनने का शौक हो तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। ईयर फोन लगाना हमारे कानों के लिए खतरनाक हो सकता है। ईएनएटी विशेषज्ञों की मानें तो आपका कान बिना उपयोग की आवाजें पर्दे से टकराकर वापस भेज देता है, जबकि ईयर फोन लगाने से मल्टीपल फ्रिक्वैंसेस की टोन कान के पर्दे से टकराती हैं तो वे टकराने के बाद दोबारा वापस आ जाती है। 
 
इसके कारण सारी आवाजें कान के अंदर घूमती रहती हैं, जो हमारी नसों को कमजोर हो जाती हैं। अगर आप लंबे समय से ईयर फोन का प्रयोग कर रहे हैं तो इससे काम की नसें थक जाती हैं। इसका पता नहीं चल पाता क्योंकि ये इलैक्ट्रिक इम्पल्स पर काम करती हैं और ज्यादा देर तक ईयर फोन का इस्तेमाल करने से नर्वफटीग का खतरा बढ़ जाता है।
 
नर्व फटीग के कारण हियरिंग एड की जरूरत शुरू हो जाती है। ईयर फोन इस्तेमाल करने वालों का नजदीक से सुनने की आदत पड़ जाने के कारण दूर की आवाज स्पष्ट सुनाई नहीं देती। ईयर फोन कानों पर लगाकर गाड़ी चलाने से इसका असर हमारे दिमाग पर पड़ता है। इससे हमारा दिमाग दूसरी तरफ ध्यान देने लगता है। इससे दुर्घटना का खतरा भी बढ़ जाता है। 
 
खबरों के अनुसार हर रोज 4 से 5 युवा मरीज इस रोग से ग्रस्त आते हैं, जिनका एक ही कारण मोबाइल फोन के इस्तेमाल से हियरिंग लॉस होना होता है। ऑडियोमिट्री के जरिए ऊंचा सुनने की जांच में 25 से 30 प्रतिशत मरीज इस बीमारी से ग्रसित हैं। नसें डैमेज होने के कारण इसका उपचार संभव नहीं है। 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय एकता दिवस?

31 अक्टूबर पुण्यतिथि: इंदिरा गांधी की मृत्यु कब, कहां, क्यों और कैसे हुई थी?

वाणी साहित्य उत्सव का आगाज, पहले दिन युद्ध, स्त्री विमर्श और एआई के दौर में लेखन पर हुआ मंथन

वर्ल्ड स्ट्रोक डे: स्ट्रोक के लक्षण दिखते ही लें चिकित्सकीय सहायता, हर मिनट है कीमती

बौखलाए नेताओं की बेरहमी का ये सबसे निर्दयी उदाहरण है, 200 पेड़ों से हजारों परिंदों के आशियाने उजाड़कर मेट्रो चलाएंगे

अगला लेख