kundali milan
✕

अगर आपको भी यूरिन रोकने की है आदत तो हो जाएं सतर्क

Written By WD
Updated: मंगलवार, 13 मार्च 2018 (15:52 IST)
किसी भी स्थान पर, चाहे वह यात्रा हो या फिर कोई कार्यक्रम, अगर आप लंबे समय तक वॉशरूम का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं या फिर देर तक यूरिन रोकने की कोशि‍श कर रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। यह आपके लिए बेहद घातक साबित हो सकता है। यकीन नहीं होता? तो अभी जानिए, यूरिन रोकने के यह 5 नुकसान - 
 
1 यूरिन द्वारा शरीर से अवांछित हानिकारक पदार्थों का निष्कासन होता है। अगर आप वॉशरूम की जरुरत महसूस होने के कुछ समय बाद तक भी यूरिन के लिए नहीं जाते, इसका मतलब आप उन हानिकारक पदार्थों को शरीर में रोककर संक्रमण या बीमारी का निमंत्रण दे रहे हैं। यह घातक हो सकता है।

2 आपको वॉशरूम की जरूरत महसूस हो रही है, इसका मतलब है कि आपका ब्लेडर अब पूरी तरह से भर चुका है। इसके बावजूद यूरिन रोके जाने पर ब्लेडर पर अनावश्यक दबाव बढ़ सकता है जिससे उसकी कार्यक्षमता प्रभावित होती है।

 
3 अगर आप लंबे समय तक यूरिन रोककर रखते हैं, तो आपको किडनी स्टोन की समस्या हो सकती है। दरअसल कुछ समय की देरी होने पर भी यूरिन ब्लेडर से किडनी में वापस पहुंचकर सकता है जिसके फलस्वरुप स्टोन का निर्माण हो सकता है।

4 सही समय पर यूरिन के लिए न जाना यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन का कारण बन सकता है जिसके कारण बैक्टीरिया पनपते हैं और किडनी के साथ संबंधि‍त अन्य अंगों को भी प्रभावित कर सकते हैं।

 
5 अधि‍क समय तक यूरिन रोकना आपको मूत्र संबंधी कई रोगों कर शि‍कार बना सकता है साथ ही किडनी खराब कर सकता है। इतना ही नहीं आपकी महसूस करने की क्षमता भी प्रभावित हो सकती है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

अगला लेख