Hanuman Chalisa

क्या आप भी खड़े-खड़े खाना खाते हैं, तो रहें सावधान हो सकते हैं 5 बड़े नुकसान

Updated: शुक्रवार, 26 अगस्त 2022 (18:41 IST)
समय के साथ-साथ फैशन या वक्त की कमी के चलते खड़े होकर खाना हमारे कल्चर में शामिल हो गया है। कल्चर तक तो ठीक है, लेकिन अगर ये आपकी आदत में शुमार हो चुका है तो आपको इसके नुकसान भी पता होना चाहिए।
 
जानिए खड़े होकर खाने के 5 नुकसान -
 
1 खड़े होकर खाना, सबसे पहले तो आपको कंफर्ट नहीं देता, जिससे आप खाना तो खाते हैं लेकिन यह अंदाजा नहीं लगा पाते कि आपने भूख से ज्यादा खाया है या कम। इसके अलावा बैठ कर खाने जितना आनंद और संतुष्टी भी नहीं पाता।
 
2 खड़े होकर खाने का दूसरा बड़ा नुकसान है सही पाचन न होना। जी हां, इससे आपका पाचन तंत्र सही तरीके से काम नहीं कर पाता और आपकी पाचन शक्ति भी कमजोर होती है।
 
3 जैसा कि ऊपर बताया कि पाचन नहीं होता, ऐसी स्थिति में अपच के साथ कब्ज की समस्या हो सकती है।
 
4 आपकी एकाग्रता में कमी का एक बड़ा कारण हो सकता है खड़े होकर खाना। जी हां, यह आदत आपके फोकस को कमजोर कर एकाग्रता में कमी लाती है और इसका असर आपके मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है।
 
5 खड़े होकर खाना, आंतों के लिए भी नुकसानदायक है। रोजाना की ये आदत आंतों के सिकुड़ने का कारण बन सकती हैं जिससे सेहत की अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

आस्था की विजय: जब पंढरपुर में एक बालक के रक्षक बने स्वयं विट्ठल

Raksha Bandhan Essay: राखी पर्व पर हिन्दी निबंध: वर्तमान समय में रक्षा बंधन का त्योहार

Essay on Friendship Day: फ्रेंडशिप डे: दोस्ती के अटूट बंधन का खूबसूरत पर्व, पढ़ें हिन्दी में रोचक निबंध

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

अगला लेख