Daily Horoscope
✕

कब और किसके साथ नहीं करें दही का इस्तेमाल, जानिए 7 जरूरी बातें

Updated: शनिवार, 12 जनवरी 2019 (12:01 IST)
दही खाना सेहत, सुंदरता के लिए तो फायदेमंद है ही और भी न जाने कितने फायदे हैं इसके। लेकिन इन फायदों को भी तभी पाया जा सकता है जब इसका सही समय पर, सही तरीके से सही चीजों के साथ इस्तेमाल किया जाए, वरना कुछ परिस्थि‍तियों में तो दूध भी जहर बन जाता है।
 
अगर आप दही के सही फायदे पाना चाहते हैं, वह भी बगैर किसी नुकसान के, तो जानिए किन परिस्थितियों में नहीं करना चाहिए दही का इस्तेमाल -
 
1 सर्दियों में - सर्दी के दिनों में दही का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसकी वजह है तापमान का कम होना। ठंडे मौसम में कम तापमान की चीजें खाना आपकी सेहत को बिगाड़ सकता है, इसलिए ठंडे मौसम में दही का इस्तेमाल आपको फायदो देने की बजाए, सेहत की समस्याएं दे सकता है। 
 
2 बासी दही - दही का उपयोग तब तक ही सही होता है, जब तक वह ताजा है और उसका स्वाद ज्यादा खट्टा नहीं हो जाता। खट्टा और बासी दही कई सेहत समस्याओं में नुकसान पहुंचा सकता है और सूजन का कारण भी बन सकता है।
 
3 रात में - रात में दही का इस्तेमाल करना कभी भी उचित नहीं है। इसकी दो बड़ी वजह है, एक तो इसका पाचन देर तक होता है इसलिए रात को खाने से पाचन प्रभावित होता है, और दूसरा कारण रात को तापमान कम होता है, ऐसे में दही का सेवन सर्दी, जुकाम या सिरदर्द का कारण बन सकता है।
 
4 जुकाम में - सर्दी, खांसी, जुकाम, कफ या बलगम की स्थिति में दही का सेवन बिल्कुल न करें। यह आपकी इन समस्याओं को और बिगाड़ सकता है।
 
5 त्वचा रोग - अगर आपको त्वचा संबंधी किसी भी प्रकार की कोई समस्या है, तो आपको डॉक्टर की सलाह लेने के बाद ही दही का सेवन करना चाहिए। वरना यह एलर्जी या संबंधित समस्या को बढ़ा सकता है।
 
6 मांसाहार - मांसाहारी भोजन के साथ दही का सेवन करना बेहद हानिकारक या यूं कहें कि खतरनाक हो सकता है। इसके अलावा दोनों के भारी होने के कारण पाचन में समस्या भी हो सकती है या पेट भारी हो सकता है।
 
7 मधुमेह और पाइल्स - मधुमेह यानि शुगर के मरीजों को दही का इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह के बाद ही करना चाहिए। इसके अलावा पाइल्स के मरीजों को भी दही का सेवन नहीं करना चाहिए।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

माता-पिता का प्रेम; बच्चों की सबसे खूबसूरत विरासत

लघुकथा के पर्याय सतीश राठी की स्मृति में नौवाँ सम्मेलन संपन्न

एक चिट्ठी, खुद के नाम

भगवान बिरसा मुंडा मात्र एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं

जंगलों से उठी स्वाधीनता की हुंकार,जनजातीय संघर्ष और धरती आबा बिरसा मुंडा की अमर विरासत

अगला लेख