Hanuman Chalisa

ज्यादा मात्रा में पीते हैं गर्म पानी तो नुकसान भी जान लीजिए

Updated: सोमवार, 16 अगस्त 2021 (10:09 IST)
सेहत के लिए गर्म पानी पीने की सलाह दी जाती है। वहीं अक्सर लोग सर्दी के मौसम में गर्म पानी पीना पसंद करते है, तो वहीं कुछ लोग गर्मी के मौसम में भी इसे बेहतर मानते हैं।  गर्म पानी स्वास्थ के लिहाज से काफी फायदेमंद माना जाता है, इसके सेवन से कई सेहत समस्या का समाधान हो सकता है। लेकिन इसके अत्यधिक सेवन से शरीर को नुकसान भी पहुंचता है, जी हां यदि गर्म पानी का ज्यादा सेवन किया जाए तो ये शरीर को नुकसान भी पहुंचाता है।
 
 तो आइए जानते हैं कैसे गर्म पानी का अधिक मात्रा में सेवन आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
 
गर्म पानी पीने से आप अपने बढ़ते हुए वजन को कंट्रोल में ला सकते है। ऐसा इसलिए क्योंकि गर्म पानी पीने से आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ सा लगता है। ऐसे में आप ज्यादा खाना नहीं खाते जिससे धीरे-धीरे आपका वजन कम होने लगता है। वहीं त्वचा के लिए भी गर्म पानी फायदेमंद होता है ये शरीर को अंदर से साफ करने यानी डिटॉक्स कर शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थो को बाहर निकालने के काम करता है। जिससे त्वचा भी हेल्दी होती है साथ ही कील मुहांसे की समस्या भी कम होती है। चलिए ये तो हो गई गर्म पानी के फायदों की बात अब जानते हैं इसके ज्यादा सेवन से क्या नुकसान हो सकता हैं?
 
गर्म पानी के अधिक सेवन से आपके मुंह में छाले हो सकते हैं। क्योंकि इसका ज्यादा इस्तेमाल और ज्यादा गर्म पानी आपकी जीब को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए हल्का गुनगुना पानी ही सेहत के लिए फायदेमंद होता है। अत्यधिक गर्म पानी शरीर के आंतारिक अंगों को भी नुकसान पहुंचा सकता है। किडनी के लिए भी ये सही नहीं होता। वहीं ज्यादा गर्म पानी पीने से मस्तिष्क की सूजन कोशिकाओं का कारण भी बन सकता है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

इंदौर में साहित्य की विविध विधाओं का संगम: जनवादी लेखक संघ का 150वाँ रचना पाठ संपन्न

इंदौर में आयोजित होगा राज्य स्तरीय- लक्ष्य मंथन योगासन प्रतियोगिता

अगला लेख