dharma sangrah
✕

ठंड में नहाते नहीं है? नहीं नहाने से होते हैं 5 नुकसान

Written By WD
Updated: मंगलवार, 27 दिसंबर 2016 (14:58 IST)
नहाना सिर्फ त्वचा की सफाई का एक तरीका ही नहीं, बल्कि तरोताजा होने और स्वस्थ बने रहने का भी एक बेहतरीन तरीका है। हालांकि कभी-कभी नियमित दिनचर्या से हटके यह भी होता है कि आप न नहाएं, लेकिन क्या आप जानते हैं, नहीं नहाने के यह 5 नुकसान - 

 
1 न नहाने का पहला और सबसे प्रत्यक्ष नुकसान यह है कि आपके शरीर की सफाई नहीं हो पाती। रोजाना आप प्रदूषण और गंदगी के बीच से गुजरते हैं, जो आपके शरीर पर धूल और गंदगी की एक परत बना देती है। रोजाना सफाई न होने पर बैक्टीरिया पैदा होते हैं।
2 बैक्टीरिया का पनपना आपकी त्वचा के लिए हानिकारक है। ये बैक्टीरिया पिंपल्स से लेकर इंफेक्शन और अन्य चर्म रोगों को जन्म दे सकते हैं, जो शरीर की अंदरूनी बीमारियों के लिए भी जिम्मेदार है।

3 अगर आप सोचते हैं कि ठंड में न नहाकर आप बीमार होने से बच रहे हैं, तो यह बिल्कुल गलत है। बल्कि अगर आप अपनी दिनचर्या पहले की तरह नियमित रखेंगे तो आप बीमार नहीं होंगे।

4 न नहाने से ठंड के दिनों में शायद पसीना निकलना कम हो जाए लेकिन शरीर से दुर्गन्ध आना बंद नहीं होगी। इसलिए रोजाना नहाकर खुद को तरोताजा और स्वस्थ बनाए रखना जरूरी है।
5 आपके शरीर पर किसी भी स मय 1 हजार बैक्टीरिया और 40 प्रकार के फंगस हो सकते हैं। इनसे निपटने कि लिए शरीर की सफाई का विशेष ध्यान रखना जरूरी है जो कि नहाने पर ही हो सकता है।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया

Winter Skin Care Tips: महंगी क्रीम छोड़िए! रसोई की ये 5 चीजें सर्दियों में चेहरे पर लाएंगी शीशे जैसी चमक

अगला लेख