sundarkand

गर्मी में खाने-पीने के मामले में रहें सतर्क, पढ़ें 6 टिप्स और रहें सेहतमंद

Updated: बुधवार, 30 मार्च 2022 (10:26 IST)
गर्मी के मौसम में जिस तरह से आपको ठंडी चीजें अच्छी लगती है, वैसे ही आपका शरीर और सेहत भी इस मौसम में ठंडक ही पसंद करते हैं। तभी तो जब आप खाने में कोई गर्मा-गर्म, तली-भुनी और मसालेदार चीज खाते हैं तो आपको गैस, एसिडिटी या बदहजमी की समस्या हो जाती है।  
 
अगर इस गर्म मौसम में हम खाने के मामले में थोड़ा सतर्क हो जाएं और अपने खान-पान पर ध्यान दें तो आप शीतल और सेहतमंद बने रह सकते हैं। आइए 6 खास बातों पर गौर फरमाएं -
 
1 बहुत ठंडे पेय पदार्थ पीने से बचें। एकदम गर्मी में ठंडा पानी से कुछ देर के लिए तो अच्छा लगता है, पर शरीर को ठंडक नहीं मिलती। इससे त्वचा की ब्लड वेसल्स पिचक जाती हैं जिससे शरीर से ताप कम निकल पाता है।
 
2 इस मौसम में चाट-पकौड़ी खाने से बचें। चाट में उबले आलू का प्रयोग तो होता ही है, अगर यह आलू उसी दिन उपयोग में लाया जाए तो ठीक है अन्यथा दूसरे दिन इनको चाट में खाने से बीमारी को निमंत्रण देना है।
 
3 दही-बड़े में दही तथा मावा आदि की भी यही समस्या है।
 
4 कैफीनयुक्त चीजें और सॉफ्ट ड्रिंक्स का सेवन कम-से-कम करें। इनमें प्रिजर्वेटिव्स, रंग व शुगर की भरपूर मात्रा होती है। ये अम्लीय प्रकृति और डाईयूरेटिक होते हैं, जो शरीर से पानी मलमूत्र के रूप में निकालते हैं।
 
5 सॉफ्ट ड्रिंक्स में फॉस्फोरिक एसिड की मात्रा भी अधिक होती है जिसका प्रभाव पाचन पर पड़ता है। इससे शरीर में से मिनरल्स की मात्रा भी कम हो जाती है।
 
6 गर्मी के मौसम में नींबू पानी, नारियल का पानी और छाछ का सेवन अच्छी मात्रा में करना चाहिए। ये न केवल शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं, बल्कि जो पानी शरीर से पसीने के रूप में निकल जाता है, उसकी पूर्ति भी करते हैं।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

इंदौर में साहित्य की विविध विधाओं का संगम: जनवादी लेखक संघ का 150वाँ रचना पाठ संपन्न

इंदौर में आयोजित होगा राज्य स्तरीय- लक्ष्य मंथन योगासन प्रतियोगिता

अगला लेख