Daily Horoscope
✕

डाइबिटीज के मरीज है तो दिवाली में अपनी सेहत का भी रखें ख्याल, जानिए 5 टिप्स

Updated: गुरुवार, 12 नवंबर 2020 (11:06 IST)
दिपावली का त्योहार ढेर सारी खुशियों के साथ पकवान और मिठाईयों को अपने साथ लेकर आता है। हर घर में मिठाईयां और पकवान बनाएं जाते हैं। दिवाली का समय हो और पकवान और मिठाइयों से दूरी रखी जाएं ये थोड़ा मुश्किल है। त्योहार के समय लोग जी भर के मिठाइयों का सेवन स्वादिष्ट पकवानों का सेवन करते है, लेकिन इनका असर सेहत भी पड़ेगा ये बात भूल जाते है। इसलिए अगर कोई व्यक्ति डायबिटीज या अन्य किसी सेहत समस्या से ग्रस्त है,तो सेहत का ख्याल रखना और हेल्दी दिवाली मनाना जरूरी हो जाता है, तो आइए जानते है कैसे आप हेल्दी दिवाली मना सकते है।
 
1 दीपावली पर पकवान से बिल्कुल पहरेज न करें, लेकिन इनकी मात्रा और आप जो भी खा रहे हैं उसमें कहीं आप ज्यादा केलोरी तो नहीं ले रहे, इस बात का विशेष ध्यान रखें।  
 
2 बाजार की मिठाईयों से दूरी बेहतर है क्योंकि इसमें होने वाला शुगर की मात्रा का आपको अंदाजा नहीं होता। हां शुगर फ्री मिठाईयां लेकर आए हैं तो ठीक है, लेकिन इसमें भी कोताही रखें। 
 
3 घर पर बनी मिठाईयां बेहतर हो सकती हैं अगर आप इसमें आर्टिफिशियल शुगर का इस्तेमाल न करें और शुगर फ्री से तैयार की गई मिठाईयां और भी अच्छी रहेंगी।
 
4 पकवान और मिठाईयों के दौर में अपनी दवाईयों को बिल्कुल न भूलें। सही समय पर दवाएं लें और हेल्दी फैट व ओमेगा 3 वाली चीजें जैसे - अलसी, ग्रीन सलाद, बादाम, सालमन, टूना आदि आप ले सकते हैं। करेले का जूस का सेवन आपके शुगर लेवल को नियंत्रित करने के लिए जरूरी है।
 
5 एक्सरसाइज करना जरूरी है इसे बिल्कुल न भूलें। नि‍यमित तौर पर एक्सासाइज करना केलोरी बर्न करने में भी मददगार होगा और शगर लेवल को भी नियंत्रित रखेगा इसलिए इसमें कोताही न करें।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

अगला लेख