suvichar

सर्दी में धूप सिर्फ गर्माहट नहीं बल्कि 5 फायदे भी देती है

Updated: रविवार, 8 नवंबर 2020 (13:47 IST)
सर्दी के मौसम में गुनगुनी धूप लेने का अपना ही मजा है। यह न केवल आपके ठंडे मौसम में गर्माहट देती है बल्कि कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से भी बचाती है। अगर आपको नहीं पता, तो जरूर पढ़ि‍ए, सर्दी में गुनगुनी धूप लेने के यह 5 शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य लाभ -  
 
 
1 सर्दी के मौसम में धूप लेने का सबसे बड़ा फायदा यह है, कि यह ठंडे-ठंडे मौसम में आपके शरीर को गर्माहट देती है और आपको सर्दी की अ‍कड़न से बचाती है। धूप लेने के बाद इन दिनों में आपकी कार्यक्षमता में इजाफा होता है।
 
धूप में बैठने से आपको भरपूर मात्रा में विटामिन डी मिलता है, जो आपकी हड्ड‍ियों के विकास के लिए जरूरी है। इसके आलावा जोड़ों के दर्द और ठंड के कारण होने वाले शारीरिक दर्द में भी आराम मिलता है।
 
3 नींद न आने की समस्या होने पर प्रतिदिन कुछ देर धूप में बैठना बेहद फायदेमंद होता है। इससे आपका दिमाग भी तनाव मुक्त होता है और रात को नींद भी अच्छी आती है। नींद के लिए यह रामबाण उपाय है।
 
4 शरीर के किसी हिस्से पर होने वाले फंगल इंफेक्शन को ठीक करने के लिए भी धूप लेना काफी फायदेमंद है। नमी के कारण होने वाले कीटाणुओं के संक्रमण को रोकने में धूप कारगर होती है।
 
5 धूप में बैठना शरीर खून जमने की प्रक्रिया को रोकता है और रक्तसंचार को बेहतर करता है। साथ ही डाइबिटीज और हृदय संबंधी रोगों में भी धूप लेना लाभकारी होता है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

अगला लेख