sundarkand

एक्जिमा से हैं परेशान तो जरूर पढ़ें यह 3 घरेलू उपचार

Updated: मंगलवार, 29 मई 2018 (13:51 IST)
एक्जिमा त्वचा की सबसे घातक बीमारी है। इससे ग्रस्त व्यक्ति लगातर खुजली और जलन से परेशान हो जाता है। कई बार तो गंभीर घाव भी हो जाते हैं। आज हम आपके लिए लाए हैं एक्जिमा के कारगर घरेलू उपचार...   
 

 
एलोवेरा 
 
एलोवेरा त्वचा को ताजगी देने का सबसे बढ़िया इ लाज है। एक्जिमा के कारण हो रहे त्वचा के सूखेपन को नियंत्रित करने में अद्भुत काम करता है। विटामिन ई के तेल के साथ एलोवेरा मिलाकर लगाने से खुजली को कम करने में मदद मिलेगी। यह त्वचा को पोषण और एक ही समय में सूजन को कम करने में सहायता करेगा। इसके लिए आप एलोवेरा की पत्तियों से जेल निकाल लीजिए और उसमें कैप्सूल से विटामिन ई के तेल को निकाल कर अच्छी तरह से मिला लीजिए। फिर इसे एक्जिमा प्रभावित जगह पर लगाएं और ठंडक के साथ फायदे आप स्वयं महसूस करें। 
 
ALSO READ: चेहरे की झुर्रियां, झाइयां और धब्बे सब होंगे दूर, यह 8 बातें पढ़ें जरूर
 

 

 
नीम तेल 
 
नीम और नींबौरियों के तेल में दो मुख्य एंटी-इंफ्लेमेटरी कंपाउंड होते हैं। नीम का तेल त्वचा को मॉइश्चराइज करता है, किसी भी दर्द को कम करता है, और संक्रमण के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करता है। इसके लिए आप एक चौथाई जैतून का तेल लीजिए और उसमें 10 से 12 नीम तेल बूंदें मिलाएं और प्रभावित जगह पर लगाएं। त्वचा पर सेंसेशन होगा लेकिन यह फायदा करेगा। 

ALSO READ: क्या आप जानते हैं नीम के यह 10 औषधीय गुण


 


शहद और दालचीनी 
 
इसके लिए आप 2 चम्मच शहद तथा 2 चम्मच दालचीनी पाउडर लीजिए और इसे अच्छी तरह मिलाकर उसका पेस्ट बना लीजिए। एक्जिमा प्रभावित जगह को धो लीजिए फिर इस पेस्ट को लगाएं। सूखने के बाद पानी से धो लीजिए। शहद त्वचा की जलन को शांत करता है, सूजन को कम करता है, और उपचार प्रक्रिया को तेज करता है। दालचीनी भी एंटीमाइक्रोबायल एजेंट है। यह एंटीऑक्सीडेंट से  समृद्ध है और इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी हैं। 
ALSO READ: शहद के यह 8 प्रयोग आपको चौंका देंगे...

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

अगला लेख