Daily Horoscope
✕

डायबिटीज के मरीज भूल कर भी न लें यह दवाएं

Updated: सोमवार, 26 जून 2017 (16:49 IST)
अगर आप डायबिटीज पेंशट हैं और इसकी दवाई ले रहे हों तो अपनी दवाओं को एक बार और जांच कर लें। अमरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने टाइप-2 डायबिटीज की 3 दवाओं के लिए रिस्क अलर्ट जारी किया है। इन्हें लेने आपके स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है। जानिए कौन सी हैं ये दवाएं - 
 
टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों के लिए कैनाग्लिफ्लोजिन, डैपाग्लिफ्लोजिन और एम्पाग्लिफ्लोजिन दवाएं खतरनाक हो सकती हैं। इन 3 दवाओं में से 2 दवाएं हाल ही में भारत में लांच हुई है। एफडीए के मुताबिक इन 3 दवाओं को लेने से ब्लड एसिड का लेवल बढ़ सकता है, इसके गंभीर नतीजे हो सकते हैं।
 
ये दवाएं ब्लड शुगर कम करने के लिए किडनी को यूरिन के जरिए शुगर को बाहर निकालने के लिए एक्टिव करती है जबकि टाइप-2 की अन्य दवाइयां किडनी की जगह पाचक-ग्रंथि (पैंक्रियस) का इस्तेमाल करती हैं। फिलहाल एफडीए ने इन दवाओं पर प्रतिबंध नहीं लगाया है, लेकिन डॉक्टर्स से इनके लिए सावधान रहने को कहा गया है। 
 
जिन मरीजों को ये दवा दी जाएं, उनकी सेहत पर डॉक्टर्स को खास नजर रखने के लिए कहा गया है। दवाई लेने के बाद अगर सांस लेने में तकलीफ, पेट दर्द, उल्टी, अनिद्रा जैसी परेशानी हो तो डॉक्टर को दिखाएं। अमेरिकी संस्था ने जारी अलर्ट में कहा कि एफडीए इन दवाओं की देख-रेख कर रहा है और उनकी सुरक्षा की जांच की जा रही है।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

जंगलों से उठी स्वाधीनता की हुंकार,जनजातीय संघर्ष और धरती आबा बिरसा मुंडा की अमर विरासत

भारत में 9 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित, 43% को बीमारी की जानकारी तक नहीं

कविता: टाट पर बैठी अम्मा के दीये

लोकतंत्र : मुझे बचाने के लिए तमाशा ना करें प्लीज, बचाना है तो मेरे चारो खंभे बचाएं

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केटों के रेफ्रिजरेशन सिस्टम हुए हैक — फ्रांस ने ईरान को ठहराया जिम्मेदार

अगला लेख