biodatamaker

custard Apple : ठंड का राजा है शरीफा, खाने से पहले जरूर जान लें नुकसान और फायदे

Updated: शनिवार, 23 अक्टूबर 2021 (11:43 IST)
शरीफा यानी सीताफल जिसे ठंड में फलों का राजा कहा जाता है। यह फल एनोना स्‍क्‍वामोसा नामक पेड़ पर उगता है। गुणों से भरपूर यह फल खाने में बेहद मीठा होता है। यह स्वाद में जीता स्‍वादिष्ट होता है उतनी सावधानी बरतना भी जरूरी है। हालांकि इसमें जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स मौजूद होते हैं,जो सीजन के अनुसार आपकी बॉडी के लिए जरूरी है। बाजारों में सीताफल की शुरुआत हो गई लेकिन इसे खाने से पहले फायदे और नुकसान जरूर जान लें -

सीताफल खाने के फायदे

- इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है।
- कैंसर जैसी गंभीर का खतरा कम करने में मदद करता है।
- विटामिन ए, मैग्नीशियम, फाइबर मौजूद है।
- सामान्‍य पेट की समस्या से जूझ रहे हैं तो सीताफल का सेवन जरूर करें लेकिन कम मात्रा में।
- प्रेगनेंसी में सीताफल खाना अच्छा होता है।

सीताफल खाने के नुकसान -
- अगर आपको किसी प्रकार की एलर्जी है या स्किन एलर्जी है तो सीताफल नहीं खाएं। इससे आपको चेहरे पर खुजली अधिक हो सकती है।
- डाइजेशन की समस्या से जूझ रहे हैं तो सीताफल का सेवन नहीं करें। क्‍योंकि इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इससे आपको पेट दर्द, गैस बनना जैसी समस्या हो सकती है।
- यह आयरन से भरपूर होता है। अधिक सेवन से जी घबराना या उल्टी की समस्या हो सकती है।
- अगर आपका ब्लड प्रेशर बहुत जल्दी लो होता है तो सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करें। अन्यथा डॉ की सलाह से ही खाएं। इससे सेहत पर उल्टा असर हो सकता है कि चक्कर आना या पानी की कमी हो जाना।
- सीताफल कैलोरी से भरपूर होता है। त्‍योहारी सीजन में वजन घटाने की चाह रखते हैं तो इसका कम से कम सेवन करें। क्‍योंकि इसमें शुगर अधिक होती है। हालांकि वह प्राकृतिक शुगर होती है लेकिन फिर भी नुकसान करती है।
- सीताफल के बीज का सेवन नहीं करें। इसमें मौजूद तत्व से आपकी स्किन और आंखों में एलर्जी हो सकती है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

अगला लेख