Daily Horoscope
✕

Covid-19 : कोरोना काल में रखें लंग्स का ख्याल, डाइट में इन चीजों को करें शामिल

Updated: मंगलवार, 25 अगस्त 2020 (16:57 IST)
स्वास्थ्य के लिए लंग्स का भी स्वस्थ होना जरूरी है, वहीं कोरोना काल में लंग्स का ख्याल रखना और भी जरूरी हो जाता है। लंग्स यदि स्वस्थ है तो संक्रमण का खतरा कम हो सकता है। इसके लिए अपनी डाइट में सही आहार को शामिल करना व उन पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। तो आइए जानते हैं लंग्स को स्वस्थ रखने के लिए अपनी डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए?
 
ग्रीन टी का सेवन फेफड़ों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए बहुत उपयोगी है। ग्रीन टी में एंटीइंफ्लामेट्री प्रॉपर्टीज पाई जाती है, जो वायरस से निपटने के लिए सहायक है। इसलिए नियमित रूप से यदि ग्रीन टी का सेवन किया जाए तो लंग्स स्वस्थ रहते हैं।
 
शहद में एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज पाई जाती है, जो फेफड़ों को मजबूत बनाए रखने के लिए उपयोगी है।
 
हल्दी का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। हल्दी लंग्स को मजबूत और स्वस्थ बनाए रखने में सहायक होती है।
 
लहसुन और प्याज का इस्तेमाल भी लंग्स को मजबूत बनाने में सहायक होता है। प्याज और लहसुन एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीफंगल एस्ट्रीजेंट के रूप में काम करते हैं। लहसुन और प्याज के सेवन से लंग्स को साफ और मजबूत बनाए रखने में मदद मिलती है।
 
अदरक की चाय अधिकतर लोगों को खूब पसंद आती है, खासकर चाय के शौकीन लोगों को। यदि आप भी चाय के शौकीन हैं, तो इस बात से जरूर सहमत होंगे। वहीं इसके फायदे जानने के बाद आपके लिए अदरक की चाय की अहमियत और बढ़ जाएगी। अदरक में एंटीइंफ्लामेट्री एलीमेंट्स होते हैं, जो फेफड़ों तक पहुंचे हानिकारक तत्वों का असर खत्म कर देते हैं। इससे हमारे फेफड़े बिना किसी परेशानी के काम करते रहते हैं और मजबूत बनते हैं।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

मूर्खता भी बन सकती है कृत्रिम बुद्धिमत्ता, AI पर क्यों आमने-सामने हैं अमेरिका और चीन

कब मनाया जाएगा आचार्य विद्यासागर का जन्‍मोत्‍सव, जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बातें...

कौन थे महर्षि वाल्मीकि? कब मनाई जाएगी उनकी जयंती? जानिए उनके बारे में रोचक बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा है भारत

विश्वास टूटता कहां है और बनता कैसे है?

अगला लेख