dharma sangrah
✕

Covid-19 से बचने की 10 सावधानियां

Updated: मंगलवार, 7 जुलाई 2020 (17:38 IST)
कोरोनावायरस से बचने के लिए सिर्फ सावधानियां बरतनी आवश्यक है। यदि कोविड-19 से बचना है तो आपको समझदारी के साथ आगे बढ़ना होगा। मॉनसून के आने से मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। इस बदलते मौसम में ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि बदलता मौसम अपने साथ-साथ वायरल बुखार, सर्दी-खांसी, फ्लू भी साथ लेकर आता है इसलिए ऐसे में सावधानी बरतने की ज्यादा जरूरत है। आइए जानते हैं कि आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
 
गुनगुने पानी का सेवन करें। फ्रिज के ठंडे पानी से बिलकुल दूर रहें और दिनभर सिर्फ गुनगुने पानी को ही पीएं।
 
कोरोना से बचने के लिए घर में काढ़ा बनाएं और इसे दिनभर में कम से कम 2 बार जरूर पीएं। यह इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करता है।
 
रात में सोने से पहले हल्दी वाले दूध का सेवन जरूर करें।
 
घर में साफ-सफाई का पूरा ख्याल रखें। बाहर से लाई गईं सभी चीजों को अच्छी तरह से साफ करें, उसके बाद ही उन चीजों को इस्तेमाल में लाएं।
 
कहीं बाहर से आने पर सबसे पहले खुद को अच्छी तरह से साफ करें। अपने कपड़े बदलें, इसके बाद ही घर के अन्य सदस्यों के संपर्क में आएं।
 
हाथों को साफ रखें। व्यक्तिगत हाइजीन का ख्याल रखें।
 
जो बातें आपको नेगेटिव कर रही हों, उनसे दूरी बनाएं, क्योंकि इस वक्त सकारात्मक रहना बहुत जरूरी है।
 
घर से बाहर निकलने पर मास्क का इस्तेमाल करें। भीड़भाड़ वाली जगह में जाने से बचें।
 
अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करें व नियमित प्राणायाम का अभ्यास करें।
 
बार-बार अपने चेहरे और आंखों को छूने से बचें।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केटों के रेफ्रिजरेशन सिस्टम हुए हैक — फ्रांस ने ईरान को ठहराया जिम्मेदार

दीपावली के बाद की सुबह: आखिर क्यों 'रईसों' के लिए खास होता है यह दिन? जानिए दिलचस्प वजह

दीप जलें हर द्वार, तभी सजेगा समृद्धि का संसार

अयोध्या दीपोत्सव: आस्था, अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता का पर्वोत्कर्ष

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं

अगला लेख