Hanuman Chalisa

जानिए खांसी और फ्लू से बचने के उपाय

मौसम में परिवर्तन होने पर सर्दी, खांसी और फ्लू का संक्रमण होना आम बात है। लेकिन यह समस्याएं ठीक होने में काफी वक्त लेती हैं, और कई बार तो आपके द्वारा किए गए सारे जतन इन पर नकाम साबित  होते हैं। ब्रिटिश शोधकर्ताओं के अनुसार, कोल्ड वायरस 37 डिग्री सेल्स‍ियस से कम तापमान पर सक्रिय हो जाते हैं, और खानपान पर ध्यान देकर, इन्हें आसानी से रोका जा सकता है। आइए जानते हैं, सर्दी, खांसी और फ्लू का संक्रमण होने पर किन बातों का रखें ध्यान -
 
क्या खाएं - 
1 दिनभर खूब पानी पिएं, लेकिन पानी उबला हुआ हो इस बात का ध्यान रखें। कम से कम 6 से 7 ग्लास लिक्विड डायट जरूर लें। 
2 लहसुन और मिर्च को भोजन में शामिल करें। लहसुन गर्म होने के साथ ही एंटीबैक्टीरियल होता है, और मिर्च में कैप्सैसिन नामक तत्व पाया जाता है, जो नेजल और साइनस कंजेक्शन ठीक करने में सहायक होता है। 
 
3 विटामिन- सी युक्त फल और सब्जियों का प्रयोग अधिक से अधिक करें। मशरूम, नींबू और शहद को डायट में शामिल करें। 
4 जिंक युक्त भोज्य पदार्थों का भरपूर प्रयोग करें। रेड मीट, अंडा, दही, साबुत अनाज को भोजन में शामिल करें। 
 
5 अगर आप मांसाहारी हैं, तो चिकन सूप का प्रयोग जरूर करें। इसमें सिस्टाइन नामन तत्व पाया जाता है, जो कफ को ढीला करने में मदद करता है। 
 
कब जाएं डॉक्टर के पास - 
1 अगर हरे या पीले रंग का कफ निकलने लगे। 
2  सांस लेने में तकलीफ हो रही हो।
3  उपाय करने के बावजूद बुखार 2 - 3 दिन से ज्यादा समय तक रहे।
4 सिर, कान और मसूड़ों में तेज दर्द होने की स्थ‍िति में।
Show comments

सभी देखें

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

सभी देखें

World Population Day 2026: विश्व जनसंख्या दिवस क्यों मनाया जाता है, जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम

सूखी जड़ों से लौटती हरियाली

Avatar Meher Baba: अवतार मेहेर बाबा कौन थे, कब और क्यों मनाया जाता है मौन पर्व?

Trip To London : लंदन में न सड़क पर धरने-प्रदर्शन, न चक्का जाम

राजनीति और धर्म का मूल जीवन का अध्यात्म हैं!

अगला लेख