Hanuman Chalisa

Coronavirus : इन 10 बातों को करें अपनी life में शामिल और दीजिए कोरोना को मात

Updated: मंगलवार, 8 सितम्बर 2020 (11:18 IST)
कोरोनावायरस ने लोगों के मन में डर का माहौल पैदा कर दिया है। इस वायरस से छुटकारा पाने व हर कोई इस वायरस से बचन के लिए हर तरह के तरीके अपना रहा है। लेकिन कोरोना को लेकर इतना डर है कि मौसम में बदलाव के कारण यदि सर्दी-खांसी हो जाए तो लोग इसे कोरोना से जोड़कर ही देख रहे हैं, क्योंकि कोरोनावायरस के लक्षण भी सर्दी, नाक बहना, खांसी व बुखार आदि हैं। ऐसे में परेशान या पैनिक होने की जगह कुछ बातों को अपनी जिंदगी में शामिल करने की जरूरत है ताकि इस वायरस से जीत हासिल की जा सके, वह भी बिना किसी डर के। आइए जानते हैं कोरोनावायरस से बचने के लिए अपनी लाइफ में किन बातों का ध्यान रखने की जरूरत है?
 
कोरोना से बचने का कारगर उपाय है व्यक्तिगत हाइजीन इसलिए अपने हाथों को साफ रखना न भूलें। हाथ को धोना कोरोना को खुद से दूर रखने का सबसे सटीक तरीका है। इसके लिए आप अपने हाथों को समय-समय पर सैनिटाइज करते रहें। यदि आप घर के बाहर हैं तो सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। घर में हैं तो साबुन से अच्छी तरह से अपने हाथों को साफ करें।
 
घर से बाहर निकलने पर मास्क का इस्तेमाल करें। जब भी घर से बाहर जाएं या किसी भीड़भाड़ वाले इलाके में जाएं तो मास्क का इस्तेमाल करें।
 
अधिकतर लोगों की आदत होती है कि वे बार-बार अपनी आंखों को रब करते हैं, चेहरे पर हाथ लगाते हैं। कोरोनावायरस से बचने के लिए बार-बार अपने चेहरे को हाथ लगाने से बचें। यदि आप अपने चेहरे पर हाथ लगाते हैं तो आप जाने-अनजाने में खुद ही उस वायरस को अपने शरीर में प्रवेश करा सकते हैं।
 
किसी दूसरे व्यक्ति से अपना हाथ मिलाने से बचें। 'नमस्ते' करना कोरोना काल में ज्यादा बेहतर है। हाथ मिलाने से वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक आसानी से पहुंच सकते हैं।
 
मॉल या भीड़भाड़ वाले इलाके में जाने से बचें, क्योंकि इनमें से कौन वायरस से संक्रमित है, यह बताना मुश्किल है। ऐसे में डॉक्टर भी यही सलाह दे रहे हैं कि कोरोनावायरस से बचने के लिए इस वक्त मॉल में न जाएं।
 
अपने मोबाइल व लैपटॉप को समय-समय पर साफ यानी सैनिटाइज करते रहें जिससे कि वायरस के संपर्क में आने से आप बच सकें।
 
बाहर से घर पर आने पर अन्य सदस्यों के संपर्क में आने से पहले नहाएं व अपने कपड़ों को बदलकर साफ व स्वच्छ कपड़े पहनें, फिर अपने परिवार के अन्य सदस्यों के संपर्क में आएं।
 
हर्बल टी का सेवन नियमित रूप से करें जिससे कि आपकी रोगों से लड़ने की क्षमता मजबूत हो सके।
 
रात में सोने से पहले हल्दी वाले दूध का सेवन करें। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में बहुत सहायक है।
 
पब्लिक ट्रांसपोर्ट में यदि आप सफर करते हैं तो सावधानी बरतें व मास्क का इस्तेमाल जरूर करें। ग्लव्स का इस्तेमाल करें।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

कविता: लाल किला तुझे सलाम

Essay on Friendship Day: फ्रेंडशिप डे: दोस्ती के अटूट बंधन का खूबसूरत पर्व, पढ़ें हिन्दी में रोचक निबंध

ये हमारी कहानी नहीं हैं, हमारी कहानी कुछ और है, जिसे हमें खोजना है

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता (फिर इंदौर) हमारा

अगला लेख