dharma sangrah

Corona virus: workplaces पर रखें इन बातों का ध्यान

Updated: बुधवार, 31 मार्च 2021 (13:02 IST)
कोरोना वायरस के मामले लगातार सामने आ रहे हैं और लोगों में covid-19 को लेकर डर का माहौल भी बना हुआ है।
वहीं भारत में भी कोरोना पैर पसारते हुए नजर आ रहा है जिसको देखते हुए एनसीडीसी (National Centre for Disease Control) ने कार्यस्थल पर काम के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, इन्हें ध्यान में रखते हुए गाइडलाइन जारी की है और लोगों से विशेष सावधानी बरतने को कहा है।
 
COVID-19 के मामले को ध्यान में रखते हुए कार्यस्थल के लिए दिशा-निर्देश-
 
COVID-19 से बचाव के लिए अपने आस-पास की वस्तुओं को साफ रखें, जैसे डेस्क, टेबल या टेलीफोन, क्योंकि खांसते या छींकते समय अधिकांश बूंदें हमारे आस-पास की सतहों की वस्तुओं पर गिरती हैं और हम इनका प्रयोग लगातार करते रहते हैं। छूने के बाद हम कभी आंखों, नाक या मुंह को उन्हीं हाथों से छू लेते हैं, जो संक्रमण को हमारे शरीर में पहुंचाते हैं। इसलिए ध्यान रखें कि जब भी आप अपने आस-पास की वस्तुओं को छूते हैं, तो अपने हाथों को साफ करना न भूलें।
 
अगर आपके कार्यस्थल में किसी को सर्दी-खांसी है या सिरदर्द जैसे लक्षण हैं, तो उनसे आप दूरी ही बनाए रखें या सही यह रहेगा कि वे घर पर ही रहें।
 
अपने कार्यस्थल में COVID-19 को रोकने का सबसे सरल तरीका यह है कि आप साफ-सफाई का अच्छे से ध्यान रखें और स्वच्छता बनाए रखें।
 
कार्यस्थल (Workplace) पर काम करने के दौरान हम डेस्क और टेबल ऑब्जेक्ट्स जैसे टेलीफोन व कीबोर्ड के संपर्क में जरूर आते हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि आप इन्हें नियमित रूप से कीटाणुनाशक से साफ करवाएं।
 
कार्यस्थल के आसपास प्रमुख स्थानों पर सेनिटाइजर डिस्पेंसर सिस्टम का होना जरूरी है, साथ ही नियमित और पूरी तरह से हाथ धोने को बढ़ावा देना जरूरी है।
 
सुनिश्चित करें कि फेस मास्क (सर्जिकल मास्क) या टिशू आपके लिए उपलब्ध हो।

ALSO READ: कोविड-19 के दौर में फेफड़ों की कार्यक्षमता और ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के लिए ये योगासन करें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

अगला लेख