biodatamaker

टूथपेस्ट से ज्यादा बेहतर है खोपरे का तेल

Updated: रविवार, 14 जनवरी 2018 (14:50 IST)
अब तक आप नारियल तेल को एक सेहतमंद और सौंदर्य उत्पाद के तौर पर जानते थे जो आपके शरीर, बाल एवं त्वचा को पोषण देकर आपको स्वस्थ और खूबसूरत बनाए रखता है। लेकिन अब यह आपके दांतों को सफेद भी करेगा, वह भी बगैर किसी नुकसान के।

जी हां, भले ही आपको यह जानकर हैरत हो रही हो, लेकिन एक ताजा शोध में यह बात साबित हुई है, कि नारियल तेल में वे सारे गुण हैं जो आपके टूथपेस्ट में होते हैं। यह आपके दांतों और मसूढ़ों को साफ रखने के साथ ही सफेदी भी देता है, और मुंह की बदबू से भी निजात दिलाता है। 
 
नारियल तेल के कई तरह के फायदे आप जानते होंगे, जिसमें बेहतर मेटाबॉलिज्म, एनर्जी, त्वचा, पाचनतंत्र और सेहत से जुड़ी बहुत सी चीजें शामिल हैं। 
 
लेकिन नरियल तेल का यह फयदे आपके लिए अनोखा होगा। आपको जानकर हैरानी होगी कि नारियल तेल का प्रयोग ऑइल पुलिंग तकनीक के रूप में किया जाता है, जो मुंह से हानिकारक तत्वों का सफाया कर उसमें ताजगी बनाए रखने में सहायक है।
 
इसके अलावा यह आपके मसूढ़ों को स्वस्थ रखता है और दांतों का पीलापन हटाकर उन्हें सफेद और चमकदार बनाता है। इतना ही नहीं, केमिकल युक्त टूथपेस्ट से होने वाले नुकसान से भी बचाता है। यह एक प्राकृतिक टूथपेट की तरह काम करता है जि‍समें मुंह की सफाई से लेकर दांतों की सेहत तक सबकुछ शामिल हैं।
 
अगर आप सोच रहे हैं, कि नारियल तेल से टूथपेस्ट कैसे बनाया जाए, तो हम बताते हैं, कि कैसे यह नारियल तेल आपके दांतों के लिए फायदेमंद होगा, बिल्कुल  टूथपेस्ट की तरह। 
 
1 इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है, बस जमे हुए नारियल तेल में उतनी ही मात्रा में बेकिंग सोडा लें, जितनी मात्रा में नारियल तेल लिया है। 
 
2 अब इस मिश्रण में मिंट, ऑरेंज या अपना पसंदीदा फ्लेवर मिक्स करें और इसे किसी टाइट जार में भरकर रख दें।
 
3 बस अब आपको इस मिश्रण को अपने टूथब्रश में लेना है, और बिल्कुल सामान्य टूथब्रश की तरह ही ब्रश करना है। 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती पर बॉलीवुड के 25 सदाबहार गाने, हर दोस्त को आएंगे पसंद

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती कब बदल जाती है प्यार में? जानिए 7 बड़े संकेत

खूब खाइए कि आप लखनऊ में हैं...

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्त कितने प्रकार के होते हैं? जानिए किन दोस्तों से रहना चाहिए सतर्क

अगला लेख