Hanuman Chalisa
✕

सर्दी में लौंग की चाय पीने से मिलते हैं 5 बेहतरीन सेहत लाभ, जरूर जानें

Updated: मंगलवार, 16 नवंबर 2021 (10:02 IST)
अधिकतर लोग बिना चाय के अपनी सुबह की शुरूआत करना पसंद नहीं करते है। एक बढ़िया सी चाय पूरे दिन एक्टिव रखने का काम करती है। लेकिन अगर चाय ऐसी हो जो आपकी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद हो तो, जी हां सर्दी के मौसम में लौंग की चाय आपको कई सेहत लाभ देती है। लौंग की चाय खास तौर पर सर्दियों के मौसम में बेहद फायदेमंद होती है। तो आइए जानते है लौंग की चाय के ये 5 बेहतरीन लाभ के बारे में...
 
1 सर्दी से बचाने के लिए लौंग की चाय बेहद लाभकारी है। लौंग की तासीर गर्म होती है, इसलि‍ए ठंड के दिन में दिन में 2 से 3 बार पीने पर आप सर्दी से बचे रह सकते हैं साथ ही खांसी और जुकाम से भी।
 
2 अगर आप बुखार से पीड़ि‍त हैं, तो लौंग की चाय पीना आपके लिए काफी फायदेमंद होगा। इसका प्रयोग करने से आपका बुखार अधि‍क समय तक नहीं टिक पाएगा और नेचुरल तरीके से ठीक हो जाएगा।
 
3 शरीर के अंगों और मांस पेशि‍यों में होने वाले दर्द से निजात पाना चाहते हैं, तो लौंग की चाय जरूर पिएं। इसके अलावा अगर आप चाहें तो लौंग की चाय से दर्द वाले स्थान की सिकाई कर सकते हैं। इससे आपको काफी फायदा होगा।
 
4 पाचन संबंधी समस्याओं में लौंग की चाय असरकारक है। पेट में एसिडि‍टी होने और पाचन तंत्र की धीमी गति होने पर लौंग की चाय पीना काफी फायदेमंद होता है। इससे पाचन तंत्र बेहतर तरीके से कार्य करता है।
 
5 दांतों में दर्द होने पर अक्सर लौंग के तेल का प्रयोग किया जाता है। लेकिन लौंग की चाय भी इसके लिए फायदेमंद हो सकती है। इसके अलावा कफ और गले के विकारों के लिए भी लौंग की चाय लाभदायक है।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

कब है सरदार पटेल जयंती? क्यों कहा जाता है उन्‍हें लौह पुरुष? जानें उनसे जुड़ी अनसुनी बातें

मीराबाई जयंती 2026: क्या कृष्ण भक्ति में लीन मीरा सचमुच मूर्ति में समा गई थीं? जानिए उनकी जिंदगी के 5 अनोखे रहस्य!

मूर्खता भी बन सकती है कृत्रिम बुद्धिमत्ता, AI पर क्यों आमने-सामने हैं अमेरिका और चीन

कब मनाया जाएगा आचार्य विद्यासागर का जन्‍मोत्‍सव, जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बातें...

कौन थे महर्षि वाल्मीकि? कब मनाई जाएगी उनकी जयंती? जानिए उनके बारे में रोचक बातें

अगला लेख