sundarkand

जादुई असर करता है लौंग का तेल, जानें 5 फायदे

Written By WD
Updated: बुधवार, 18 जनवरी 2017 (14:16 IST)
लौंग कई तरह से कारगर और फायदेमंद है। इसका प्रयोग मुखवास, खाना पकाते वक्त गरम मसाले के साथ और सेहत की समस्याओं के लिए किया जाता है। जिस प्रकार लौंग सेहत के लिए लाभकारी है, लौंग का तेल भी बेहद फायदेमंद है। लौंग के तेल का प्रयोग कर आप कई परेशानियों से निजात पा सकते हैं। जानिए - 

1 दर्द के लिए लौंग के तेल का प्रयोग सबसे कारगर उपचार है। कान एवं दांत के दर्द में इसका प्रयोग कई लोग करते हैं। कान में दर्द होने पर इसे तिल के तेल के साथ बराबर मात्रा में मिलाकर एक से दो बूंद कान में डालें।
2 दांत व मसूढ़ों में दर्द होने पर लौंग के तेल को रूई के फोहे में लेकर दर्द वाली जगह पर लगाएं। इससे न केवल दर्द में राहत मिलेगी, बल्कि बैक्टीरिया भी खत्म होंगे और बदबू आने की समस्या भी नहीं होगी।

3 चेहरे पर मुहांसे एवं उनके दाग हो गए हों, तो उससे निजात पाने के लिए आप लौंग के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह त्वचा के अंदर तक पहुंचकर दाग-धब्बों को साफ करता है और त्वचा को बेदाग बनाता है।
 

किसी तरह का घाव होने या चोट लगने पर लौंग का तेल लगाने से संक्रमण नहीं फैलता और बैक्टीरिया समाप्त हो जाते हैं। किसी जहरीले जीव के काटने पर भी यह तरीका अपनाना लाभकारी होता है।
5 सिर में दर्द होने पर नारियल तेल में लौंग का तेल मिलाकर, सिर में इस की मालिश करें। जल्द ही सिर दर्द गायब हो जाएगा। यह तनाव के लिए भी उतना ही असरदार साबित होगा।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

इंदौर में आयोजित होगा राज्य स्तरीय- लक्ष्य मंथन योगासन प्रतियोगिता

दिलों को जोड़ने की एक मुहिम: जानिए राजीव गांधी की जयंती और 'सद्भावना दिवस' का कनेक्शन

आसमान से बरसेगा सेहत या संकट? जानिए बारिश का पानी पीने का सच!

Ebola Virus: क्या है इबोला वायरस? जानिए इसके लक्षण, संक्रमण और बचाव के आसान उपाय

बड़बोले ट्रंप की घटिया बेशर्मी, अंकारा में नहीं था Trump को कोई खतरा

अगला लेख