biodatamaker
✕

Christmas 2020: कोरोना काल में क्रिसमस सेलिब्रेट करते वक्त इन बातों का रखें ख्याल

Updated: गुरुवार, 24 दिसंबर 2020 (15:38 IST)
क्रिसमस का इंतेजार काफी बेसर्बी से रहता है। इस खास मौके पर लोग एक-दूसरे को बधाई देते है साथ ही घर पर पार्टियां भी होती है। क्रिसमस को लोग खूब मस्ती और पूरे  उत्साह के साथ मनाते है, लेकिन हर साल के मुकाबले साल 2020 कुछ अलग है। कोरोना के चलते सुरक्षा का भी ख्याल रखना बहुत जरूरी है, इस साल हर एक व्यक्ति के मन में कोरोना को लेकर डर है। ऐसे में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कैसे सेलिब्रेट करना चाहिए घर में क्रिसमस पार्टी इस बारे में हमें जानकारी होनी चाहिए तो आइए जानते हैं कुछ जरूरी बातें....
 
खास लोगों को बुलाएं
 
कोरोना की वजह से जो हालात हैं, वो किसी से छुपे नहीं है। ऐसे में कोशिश करें की कम से कम लोगों को ही आप बुलाएं। पार्टी में उन लोगों को शामिल करें जो आपके काफी करीब है। ख्याल रखें कोरोना काल में जितने कम लोग रहेंगे आप उतने ही सुरक्षित रहेंगे।
 
 
बाहर का खाना ना खाएं
 
पार्टी का नाम आते ही बाहर से खाना आर्डर करने का ख्याल जरूर आता है, लेकिन कोरोना काल में आपको संभलकर रहने की जरूरत है। बाहर के खाने की अपेक्षा घर के खाने को ही पार्टी में शामिल करें। पार्टी के लिए आप घर पर ही कुकीज, केक, पनीर जैसे कई डिश को आसानी से बना सकती हैं। 
 
किसी खुली जगह सेलिब्रेट करें 
 
किसी बंद कमरे में पार्टी करने की बजाय आप किसी खुली जगह सेलिब्रेट करें। आपको घर से कही बाहर सेलिब्रेट नहीं करना है बल्कि आप घर के गार्डन या छत पर भी क्रिसमस पार्टी कर सकते है इससे आप एक दूसरे से उचित दूरी बनाकर रखें।
 
सोशल डिस्टेंसिग और मास्क
 
भले ही आप क्रिसमस पार्टी में कम लोगों को ही बुला रहे है लेकिन कम लोगों में भी आप उचित दूरी का ख्याल रखें। कोरोना से बचाव के लिए आपको दूरी बनाकर रखना जरूरी है, वहीं आप इस बात का ख्याल रखें कि जो भी फ्रेंड्स पार्टी में शामिल हो रहे है वे मास्क का इस्तेमाल करें।
 
 
रखें सैनिटाइज
 
सैनिटाइजर को न भूलें। घर के मुख्य हिस्सों में आप सैनिटाइजर की बोतल रख सकते है। ताकि लोग समय-समय पर अपने हाथों को सैनिटाइज करते रहे। ख्याल रखें अभी कोरोना का खतरा टला नहीं है थोड़ी सी लापरवाही परेशानी खड़ी कर सकती है।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय एकता दिवस?

31 अक्टूबर पुण्यतिथि: इंदिरा गांधी की मृत्यु कब, कहां, क्यों और कैसे हुई थी?

वाणी साहित्य उत्सव का आगाज, पहले दिन युद्ध, स्त्री विमर्श और एआई के दौर में लेखन पर हुआ मंथन

वर्ल्ड स्ट्रोक डे: स्ट्रोक के लक्षण दिखते ही लें चिकित्सकीय सहायता, हर मिनट है कीमती

बौखलाए नेताओं की बेरहमी का ये सबसे निर्दयी उदाहरण है, 200 पेड़ों से हजारों परिंदों के आशियाने उजाड़कर मेट्रो चलाएंगे

अगला लेख