ramcharitmanas

अच्छा कोलेस्ट्रोल, बुरा कोलेस्ट्रोल, पढ़ें अहम जानकारी

Updated: गुरुवार, 22 फ़रवरी 2018 (11:40 IST)
डॉ. सुमन भंडारी
 
 कॉलेस्ट्रोल से लड़ने की शुरुआत कम उम्र से ही होनी चाहिए। युवावस्था में ही ऐसी जीवनशैली अपना लें जिससे न तो कॉलेस्ट्रोल बढ़े और न उच्च रक्तचाप अथवा हृदयाघात जैसी किसी समस्या का सामना करना पड़े।
 
अगर आप उन लोगों में से हैं जो अपना कॉलेस्ट्रोल दवाओं से कम करना चाहते हैं और अपनी जीवनशैली में किसी तरह का परिवर्तन नहीं कर रहे जैसे कि व्यायाम करना स्वास्थ्यकर भोजन करना अथवा वजन घटाने की कोशिश तो समझ लीजिए कि आप बिल्कुल गलत रास्ते पर चल रहे हैं। 
 
यह रास्ता जल्द ही आपको अस्पताल की ओर ले जाएगा। विशेषज्ञ बताते हैं कि मोटापे की बढ़ती दर, हाई ब्लड प्रेशर और हाई कॉलेस्ट्रोल समस्याएँ नौजवानों में काफी देखने में आ रही हैं। यही कारण है कि वे इतनी अधिक गोलियाँ खा रहे हैं। हालाँकि इन गोलियों से कॉलेस्ट्रोल के स्तर को नीचे लाया जा सकता है लेकिन कॉलेस्ट्रोल को मैनेज करने का काम खुराक में बदलाव और शारीरिक तौर पर सक्रिय जीवनशैली के द्वारा ही करना चाहिए। 
 
हाई कॉलेस्ट्रोल लेवल एक खामोश बीमारी है जो अपने आने का कोई संकेत नहीं देती। ज्यादातर लोगों को इसके बारे में पहले पहल तब मालूम पड़ता है जब वे अपना रुटीन फीजिकल एक्जामिनेशन और ब्लड टेस्ट कराते हैं। 20 साल की उम्र के बाद हर 5 साल में एक बार अपना कॉलेस्ट्रोल चेक करवाना चाहिए। सबसे बेहतर है 'लिपोप्रोटीन प्रोफाइल' कहलाने वाला टेस्ट करवाया जाए। इससे आपके कॉलेस्ट्रोल के बारे में पता लग जाता है। 
 
* कुल कॉलेस्ट्रोल। 
 
* एलडीएल (बुरा) कॉलेस्ट्रोल-यह हृदय की रक्त धमनियों में रुकावट का प्रमुख कारण है। 
 
* एचडीएल (अच्छा) कॉलेस्ट्रोल-यह बुरे कॉलेस्ट्रोल के कुप्रभाव से दिल की रक्त वाहिकाओं को बचाता है। 
 
* ट्राइग्लिसिराइड-रक्त में मौजूद एक प्रकार की वसा। 
 
अच्छा कॉलेस्ट्रोल हमें हृदय रोगों से बचाता है। इसलिए इसके लिए ज्यादा नंबर अच्छे हैं। 40 एमजी/डीएल से नीचे का स्तर जोखिम पूर्ण है, क्योंकि इससे दिल की बीमारियों के पनपने का खतरा बढ़ जाता है। 60 एमजी/डीएल या इससे ज्यादा का एचडीएल स्तर हृदय को रोगों से बचाए रखने के लिए बहुत सहायक होता है।

ALSO READ: पूरे मनोयोग से कीजिए योग

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

अगला लेख