Hanuman Chalisa

शादी पर यह 5 गलतियां, पड़ सकती हैं भारी

Written By WD
Updated: शनिवार, 17 दिसंबर 2016 (12:22 IST)
शादी जीवन का सबसे बड़ा और यादगार अवसर होता है, जो तस्वीरों में ताउम्र ताजा रहता है। लेकिन इस समय होने वाली छोटी सी गलती या कमी भी आपके लिए जीवन भर का पछतावा दे सकती हैं, फिर लुक्स के मामले में तो यह रिस्क बिल्कुल भी नहीं लेना चाहिए। जानिए कौन सी 5 गलतियां है, जो आपको भारी पड़ सकती हैं...

1 गलत मेकअप का चुनाव - ड्रेसअप और समय के अनुसार ही मेकअप का चयन करें ताकि देखने में अटपटा सा न लगे। अगर ट्रेस पूरी तरह पारंपरिक है तो मेकअप भी वैसा ही रखें। और अगर ड्रेस इंडो वेस्टर्न है तो मेकअप उसके अनुसार होना चाहिए।
2 एक्सपेरिमेंट नहीं - शादी के दिन किसी भी तरीके का एक्पेरिमेंट करना आपकेक लुक्स के साथ खिलवाड़ कर सकता है और बनती बात बिगड़ सकती है। इसलिए नया कुछ ट्राए करने के बजाए पहले से चुना हुआ तरीका ही अपनाएं।

3 ट्रायल जरूरी - शादी एक बार होती है इसलिए इस एक दिन किया जाने वाला मेकअप भी शानदार होना चाहिए। इसके लिए मेकअप आर्टिस्ट से ट्रायल लेने के बाद ही उसे बुक करें। अन्यथा आपकी उम्मीदों पर पानी फिर सकता है।

4 कुछ काम पहले - कुछ काम शादी से दो से 4 दिन पहले ही करवा लें, जिसमें वैक्स, थ्रेडिंग, क्लिनप, ब्लीच शामिल है। एक ही वक्त पर सारी चीजें आपकी खूबसूरती को प्रभावित कर सकती हैं।
5 अति से बचें - किसी भी चीज की अति सही नहीं होती, इसलिए यहां भी अति न करें। आइब्रोज ज्यादा पतली न करवाएं, इससे आपकी आंखें सूजी या छोटी लग सकती हैं। हाईलाईटिंग की अति आपकी सौम्यता को खराब कर सकती है और भारी सजे हुए वस्त्रों के साथ चमकीले लदे हुए गहने भी आपकी छवि को प्रभावित कर सकते हैं।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

आखिर कौन है यूपी में नकल संस्कृति का जनक?

बयानों की आग में झुलसता भारत: क्या शब्दों से बढ़ रही है देश की मुश्किलें?

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्तों को दें इन 5 में से कोई एक गिफ्ट

Friendship Day Wishes 2026: फ्रेंडशिप डे पर अपने खास मित्रों को भेजें ये 10 फ्रेंडली शुभकामना मैसेज

अगर गालियों से समाज का पतन होता है तो इसकी शुरुआत आपके बेडरूम से हो चुकी है

अगला लेख