suvichar
✕

कपूर के तेल के 5 फायदे और बनाने की विधि

Updated: मंगलवार, 22 अगस्त 2017 (12:41 IST)
कपूर अपने एंटीबायोटिक और एंटीफंगल गुणों के चलते सेहत और ब्यूटी के लिए भी बेहद फायदेमंद है। जितना लाभकारी है कपूर, उतना ही बेशकीमती है कपूर का तेल। जानिए कपूर का तेल बनाने की विधि और इसके 5 जादुई फायदे - 
 
कपूर का तेल यूं तो बाजार में भी उपलब्ध होता है, लेकिन इसे घर पर ही तैयार करना ज्यादा शुद्ध और फायदेमंद होता है। इसे घर पर बनाने के लिए नारियल के तेल में कपूर के कुछ टुकड़े डालकर इसे किसी एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख दें। कुछ समय में नारियल का यह तेल कपूर के सत्वों को ग्रहण कर लेगा। अब जानिए इसके 5 जादुई फायदे - 
 
1 फोड़े, फुंसी और मुहांसों के लिए कपूर का तेल बेहद असरकारी है। इससे न केवल मुंहासों में कमी आती है, बल्कि यह त्वचा पर मुहांसों के पुराने दाग धब्बों को भी जड़ से समाप्त कर सकता है। है ना जादुई फायदा।
 
2 त्वचा की किसी भी प्रकार की समस्या हो, कपूर का तेल उसे समाप्त कर आपको साफ, स्वस्थ, चिकनी और बेदाग त्वचा प्रदान करता है। त्वचा की एलर्जी होने या जलने कटने पर भी यह एक कारगर उपाय है। 


3 अंदरूनी दर्द में भी कपूर का यह तेल बेहद असरदार औषधी है। शरीर के किसी भी भाग में दर्द होने पर कपूर का यह तेल हल्का गुनगुना कर, उस स्थान पर मसाज करने पर दर्द से राहत मिलती है।
 
4 तनाव कम करने के लिए कपूर का तेल प्रयोग करना फायदेमंद होता है। इसे माथे पर लगाना या फिर बालों में इसकी मसाज करना तनाव को कम करने में मददगार साबित होता है।
 
5 बालों का झड़ना हो या फिर डैंड्रफ की समस्या, कपूर के तेल से मसाज करना इन दोनों समस्याओं को हल करने में बेहद मददगार और फायदेमंद है। वहीं बालों के दोबारा उगने में भी यह मददगार है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

80s retro look trend : 80 के दशक के रेट्रो लुक से स्मृति और नॉस्टेल्जिया तक

हिंदी दिवस 2026: हिंदी नहीं रही अब पहले जैसी, फिर भी दुनिया में बढ़ता जा रहा इसका दबदबा

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कृष्ण मोहन झा की किताब "डा मोहन भागवत संदेश" का विमोचन

अगला लेख