Daily Horoscope
✕

इन 3 खाद्य पदार्थों को कच्चा खाने से शरीर में जहरीले तत्व बढ़ने का खतरा - CDC

Updated: बुधवार, 4 मई 2022 (07:56 IST)
आपका खान-पान सेहत के लिए बहुत मायने रखता है फिर आपकी उम्र आड़े नहीं आती है। लेकिन अक्सर ऐसी गलती कर देते हैं जो कभी जीवन पर भी भारी पड़ जाती है और शरीर में विषाक्त के रूप में जमा होती रहती है। कई सारी चीजें होती है जो सेहत के लिए बहुत अच्छी होती है लेकिन उन्‍हें पकाने और खाने का तरीका बहुत अलग है। आइए जानते हैं ऐसे तत्वों के बारे में जिनका सेवन आपको सोच-समझकर करना चाहिए।

सेंटर फॉर डिजीज एंड प्रिवेंशन के मुताबिक, पशु आधारित कच्‍चे खाद्य पदार्थों के दूषित होने की संभावना सबसे अधिक होती है। यानी आप कच्चा आटा, कच्चा दूध और सब्जियों का सेवन करते हैं तो आपको फूड पॉइजनिंग का खतरा हो सकता है। क्योंकि कोई भी खाद्य पदार्थ खेत में और प्रोसेसिंग के दौरान फूड प्रोडक्शन चेन के दौरान दूषित हो सकते हैं। इसलिए जानते हैं कि वो कौन-से खाद्य पदार्थ हैं।

कच्ची सब्जियां - ताजे फल और सब्जियां सेहत के लिए बहुत जरूरी है। लेकिन कच्चे फल और सब्जियों साल्मोनेला, ई कोलाई और लिस्टेरिया जैसे हानिकारक कीटाणुओं से खाद्य विषाक्तता का कारण बन सकते हैं। क्योंकि खेत से घर तक आने में वह दूषित हो जाती है। ऐसे में उन्‍हें बिना पकाएं नहीं खाएं।

कच्चा दूध - कई लोग कच्‍चे दूध का सेवन भी करते हैं। कहते हैं दूध को पकाने पर उसके सभी बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं। लेकिन कच्चा दूध हानिकारक कीटाणुओं से भरा होता है, जिसमें कैम्पिलोबैक्टर, क्रिप्‍टोस्‍टपोरिडियम, ई.कोलाई, लिस्टेरिया और साल्मोनेला है। इसलिए भी आपको कच्चा दूध पीने से बचना चाहिए।  

आटा - यह एक कच्चा कृषि उत्‍पाद है। जिसमें बैक्टीरिया को मारने का कोई इलाज नहीं है। ऐसे में हानिकारक कीटाणु अनाज को दूषित कर सकते हैं। आटे से बने भोजन को पकाने से बैक्टीरिया मर जाते हैं। साथ ही अगर आप कभी कच्‍चे रोटी भी खाते हैं तो खतरा बढ़ सकता है।  

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

शारदीय नवरात्रि व्रत 2026: रोज-रोज साबूदाने की खिचड़ी खाने के 6 नुकसान

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

अगला लेख