क्या सिर्फ ठंड के कारण ज्यादा कांपते हैं हाथ पैर? पूरी सच्चाई जानकर हो जाएंगे हैरान
ठंड के मौसम में हाथ पैर का कांपना शरीर की स्वाभाविक प्रतिक्रिया है, लेकिन इसे लंबे समय तक नजरअंदाज करना ठीक नहीं। जानिए कारण
Causes of shivering in hands and feet
हाथ-पैर सबसे पहले ठंडे क्यों होते हैं : जब शरीर ठंड महसूस करता है, तो वह सबसे पहले अपने मुख्य अंगों (जैसे हृदय, मस्तिष्क और फेफड़े) की रक्षा करने पर ध्यान रहता है। इसके लिए ब्लड सर्कुलेशन को हाथ और पैर जैसे अंगों से कम कर दिया जाता है, ताकि शरीर के मुख्य हिस्सों में पर्याप्त गर्मी और रक्त संचार बना रहे। इस कारण हाथ-पैर ठंडे और सुन्न महसूस होते हैं, और कभी-कभी उनमें कंपन होने लगता है।
खून का सही सर्कुलेशन न होना
सर्दियों में अक्सर ब्लड सेल्स सिकुड़ जाते हैं, जिससे हाथ और पैरों में खून का सर्कुलेशन धीमा हो जाता है। इससे वहां कम ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुंचते हैं, जिससे वे ठंडे और कांपने लगते हैं। यह समस्या उन लोगों में अधिक होती है, जिन्हें रेनॉड सिंड्रोम (Raynauds Syndrome) जैसी समस्याएं होती हैं। इस स्थिति में ठंड के कारण उंगलियों और पैरों की त्वचा सफेद या नीली पड़ जाती है।
शरीर में ऊर्जा की कमी
ठंड में शरीर को सामान्य से अधिक ऊर्जा की जरूरत होती है, क्योंकि वह ठंड से लड़ने के लिए अधिक कैलोरी खर्च करता है। अगर आप पर्याप्त मात्रा में पोषण नहीं लेते या ऊर्जा प्रदान करने वाले भोजन से परहेज करते हैं, तो शरीर कमजोर महसूस करता है। कम ऊर्जा होने पर शरीर का कंपन बढ़ सकता है, और हाथ-पैर ज्यादा कांपने लगते हैं।
तनाव और चिंता का प्रभाव
ठंड में तनाव और चिंता भी हाथ-पैर के कांपने का एक बड़ा कारण हो सकते हैं। ठंड के मौसम में दिन छोटे और रातें लंबी होने के कारण शरीर में सेरोटोनिन और डोपामाइन जैसे हैप्पी हार्मोन का स्तर कम हो जाता है। यह मूड स्विंग्स, तनाव और घबराहट को बढ़ा सकता है, जो हाथ-पैर के कंपन को और अधिक बढ़ा सकता है।
स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत
अगर ठंड में हाथ-पैर का कांपना बहुत अधिक है और सामान्य गर्माहट से भी ठीक नहीं हो रहा है, तो यह किसी स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकता है।
- थायरॉयड की कमी : शरीर में थायरॉयड हार्मोन का स्तर कम होने से मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, जिससे ठंड सहन करना मुश्किल हो जाता है।
- एनीमिया : खून में आयरन की कमी से शरीर में ऑक्सीजन कम पहुंचती है, जिससे ठंड लगने और हाथ-पैर कांपने की समस्या हो सकती है।
- डायबिटीज : इस समस्या में हाथ-पैरों में रक्त प्रवाह सही से न होने के कारण ठंड अधिक महसूस होती है।
अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

