ramcharitmanas

Causes Of Reduced Stamina : क्यों होता है शरीर में स्टैमिना कम, जरूर जानिए

Updated: शुक्रवार, 22 जनवरी 2021 (10:27 IST)
आपने कई लोगों को कहते सुना होगा कि उनका स्टैमिना बहुत कम या फिर बहुत अच्छा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका मतलब क्या होता है? आइए, हम आपको बताए कि क्या होता है स्टैमिना -  
 
स्टैमिना का मतलब है आपके शरीर की उर्जा व आपके आंतरिक बल से। सामान्य शब्दों में कहे तो स्टैमिना अर्थात व्यक्ति द्वारा किसी भी काम को मानसिक या शारीरिक रूप से लंबे समय तक जारी रख पाना। वैसे आमतौर पर अधिकांश लोग स्टैमिना से शारीरिक कार्यों को करने की क्षमता ही समझते है, लेकिन असल में यह मानसिक कार्यों को लंबे समय तक जारी रखने से भी जुड़ा है।
 
आइए, जानते हैं स्टैमिना कम होने की स्थिति में शरीर क्या संकेत देता है -
 
* थोड़ी दूर तक चलने में या कुछ ही सीढ़ियां चढ़ते वक्त थकान लगना।
* किसी भी शारीरिक व मानसिक काम को लंबे समय तक नहीं कर पाना और कुछ देर में ही थकान व ब्रक की जरूरत महसूस होना।
* बिना मेहनत किए पसीना आना।
* भूख नहीं लगना।
* हर वक्त खुद को थका हुआ महसूस करना और चक्कर आना।
* आंखों के सामने कभी-कभी धुंधलापन छा जाना।
* किसी काम को करने में मन न लगना।
* हाथों और पैरों में दर्द महसूस होना।
* अधिक नींद आना।
 
आखिर, किसी के शरीर में स्टैमिना कम क्यों होता है? जानिए इसकी 3 वजह -
 
1 नींद की कमी - जो लोग रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद नहीं ले पाते हैं, उनके शरीर की ताकत धीरे-धीरे कम होने लगती है, जिससे उनका किसी काम में मन भी नहीं लगता।
 
2 पानी कम पीना - हमारे शरीर का 70 प्रतिशत हिस्सा पानी से बना है, ऐसे में अगर शरीर में पर्याप्त पानी नहीं होगा तो भी स्टैमिना कम होने लगता है, इसलिए जरूरी है कि पर्याप्त मात्रा में पानी पिते रहें।
 
3 कार्बोहाइड्रेट की कमी - क्या आपको पता है कि कार्बोहाइड्रेट का सेवन ही शरीर को सबसे ज्यादा एनर्जी देता है। ऐसे में अपने खान-पान में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा को संतुलित रखें।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

आस्था और अनुशासन का अद्भुत संगम है कांवड़ यात्रा

निर्विघ्न कांवड़ यात्रा के लिए तैयार उत्तर प्रदेश

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती पर बॉलीवुड के 25 सदाबहार गाने, हर दोस्त को आएंगे पसंद

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती कब बदल जाती है प्यार में? जानिए 7 बड़े संकेत

अगला लेख