Hanuman Chalisa
✕

Alert ! कोविड-19 वैक्‍सीनेशन के बाद ये लक्षण दिखने पर हो सकते हैं संक्रमित

Updated: मंगलवार, 5 अक्टूबर 2021 (12:10 IST)
कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप अभी भी किसी साये की तरह मन में बैठा हुआ है। लेकिन कुछ ही लोगों के मन में अब डर नजर आ रहा है।  लोग सड़कों पर बिना खौफ के नजर आ रहे। जहां अभी लोगों से दूरी बनाना है, मास्‍क लगाना है लेकिन जनता ने वैक्‍सीनेशन के बाद कोविड नियमों से दूरी बना ली। शायद वो मंजर जनता भूल गई जब मरीज मौत और जिदंगी के बीच खतरनाक संघर्ष कर रहे थे। जनता के मन में गलतफहमी पैदा हो रही है। वैक्‍सीनेशन के बाद उन्‍हें कुछ नहीं होगा। तो कुछ लोगों के मन में सवाल है कि वैक्‍सीन लगवाने के बाद भी कोरोना होना है तो फिर वैक्‍सीन क्‍यों लगाएं? सबसे पहले जानते हैं वैक्‍सीनेशन के बाद कुछ लक्षण नजर आते हैं तो सतर्क हो जाएं। क्‍योंकि वह कोरोना वायरस के भी हो सकते हैं। 
 
वैक्‍सीनेशन के बाद ये संकेत दिखने पर हो जाएं सतर्क
 
- नाक बहना
-सुगंध नहीं आना
-गले में खराश होना
-सिरदर्द
-जुकाम होना
 
टीका लगवाने से पहले ये लक्षण नजर आ रहे हैं तो सतर्क हो जाएं -
 
- सिरदर्द
- ठंड लगकर बुखार आना 
- गले दुखना 
- नाक बहना
- खांसी होना
- हाथ पैर दुखना 
 
ऐसे कर सकते हैं खुद का बचाव
 
जी हां, दूसरी लहर पूरी तरह से खत्‍म नहीं हुई। कई राज्‍यों, शहरों में आज भी हजारों की तादाद में केस मिल रहे हैं। वहीं विशेषज्ञों द्वारा लगातार तीसरी लहर की संभावना जताई जा रही है। यह भी कहना है कि अगर लोग इस तरह से बेपरवाह घुमेंगे तो तीसरी लहर को किसी भी हालत में टाला नहीं जा सकता है। तीसरी लहर के जल्‍दी आने संभावना और अधिक बढ़ जाएगी। 
 
- वैक्‍सीन लगवाने के बाद भी मास्‍क लगाना जरूरी है। क्‍योंकि वायरस अभी भी हमारे बीच है। 
- कोविड नियमों का पालन करें। दो गज की दूरी, हैंड सैनिटाइजर, और मास्‍क जरूर लगाएं। 
- घर में ही रहें। जरूरी होने पर ही बाहर निकलें। भीड़-भाड़ वाली जगहों पर नहीं जाएं। कोविड लगातार म्‍यूटेट हो रहा है।  
- दुकान या सार्वजनिक जगहों पर दूरी बनाकर रखें। 
 
वैक्‍सीनेशन के बाद भी कोविड हो जाता है तो क्‍या फायदा 
 
दरअसल, वैक्‍सीनेशन के बाद भी कई लोग कोरोना की चपेट में आए है लेकिन उन्‍हें हॉस्पिटल जाने की जरूरत नहीं पड़ी। वह घर पर ही ट्रीटमेंट लेकर ठीक हो गए। वैक्‍सीनेशन के बाद वायरस की गंभीरता कम हो जाती है। 
 
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

लघुकथा के पर्याय सतीश राठी की स्मृति में नौवाँ सम्मेलन संपन्न

एक चिट्ठी, खुद के नाम

भगवान बिरसा मुंडा मात्र एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं

जंगलों से उठी स्वाधीनता की हुंकार,जनजातीय संघर्ष और धरती आबा बिरसा मुंडा की अमर विरासत

भारत में 9 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित, 43% को बीमारी की जानकारी तक नहीं

अगला लेख