Hanuman Chalisa
✕

सीजेरियन डिलीवरी से हो सकते हैं यह 5 नुकसान

Updated: शनिवार, 20 मई 2017 (15:19 IST)
आजकल शिशु को जन्म देने के लिए नॉर्मल डिलीवरी के बजाए ऑपरेशन का चलन बढ़ गया है, जिसे सीजेरियन डिलीवरी कहते हैं। लेकिन इस तरह से डिलीवरी होने के कुछ नुकसान भी हैं, जो आपको पता होना चाहिए। जानिए यह 5 नुकसान -   
 
1  सीजेरियन डिलीवरी होने के बाद महिला का शरीर अपेक्षाकृत अधि‍क कमजोर हो जाता है और उसके शरीर से निकलने वाले रक्त की मात्रा, नार्मल डिलीवरी में निकलने वाले रक्त की तुलना में दुगुनी होती है।
 
2  डिलीवरी के बाद शरीर में मोटापे के अलावा और भी कुछ बदलाव होते हैं, जो कई तरह की बीमारियों को जन्म दे सकते हैं। मोटापे की यह संभावना बच्चे में भी उतनी ही होती है।


3  सीजेरियन डिलीवरी से जन्म लेने वाले बच्चों का प्रतिरक्षी तंत्र कमजोर होता है, जिसके कारण वे बीमारियों का सामना अपेक्षाकृत उतनी आसानी से नहीं कर पाते, जितना नॉर्मल डिलीवरी से जन्म लेने वाले बच्चे कर लेते हैं।
 
4  इस प्रकार जन्म लेने वाले बच्चों में ब्रोंकाइटिस और एलर्जी का खतरा सबसे अधिक होता है। इसका प्रमुख कारण उनका प्रतिरक्षी तंत्र कमजोर होना है।
 
5  इस प्रकार की डिलीवरी में मां को स्वास्थ्य और खानपान के प्रति कई तरह की सावधानियां रखनी होती हैं, जिनकी अनदेखी का नकारात्मक असर उनके स्वास्थ्य पर पड़ता है।
 
इन सभी के अलावा सीजेरियन डिलीवरी में नार्मल की अपेक्षा खर्च भी बहुत होता है, जो हर किसीके लिए वहन करना आसान नहीं है। साथ ही सीजेरियन के कारण मां और बच्चों में होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं की फेहरिस्त भी लंबी है, जो लंबे समय तक परेशान करती है।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

दीप जलें हर द्वार, तभी सजेगा समृद्धि का संसार

अयोध्या दीपोत्सव: आस्था, अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता का पर्वोत्कर्ष

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं

भारत के लिए ट्रम्प से ज्यादा खतरनाक है डेमोक्रेट्स!

'रसगुल्लों पर चर्चा'

अगला लेख