Hanuman Chalisa

बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी प्रचलित है Bulletproof Coffee, जानिए 5 गजब के फायदे

क्या आपने कभी पी है मक्खन वाली कॉफी? फायदे जानकर चौंक जाएंगे

Written By WD Feature Desk
Updated: मंगलवार, 20 फ़रवरी 2024 (16:13 IST)
Bulletproof Coffee Benefits
  • बुलेटप्रूफ कॉफी कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम रखती है।
  • इसके सेवन से शरीर का मोटापा तेजी से कम होता है।
  • दिमाग को एक्टिव और एनेर्गेटिक बनाने के लिए यह फायदेमंद है।
अमेरिकानो, एस्प्रेसो, कैपुचिनो जैसी कई तरह की ड्रिंक आपने पी होंगी लेकिन क्या आपने कभी Bulletproof Coffee के बारे में सुना है? बुलेटप्रूफ एक ऐसी ड्रिंक है जिसमें बटर यानी मक्खन और एमसीटी ऑयल डाला जाता है। इसे बटर कॉफी का न्यू वर्जन कहा जाता है। आपको बता दें कि यह कॉफी तिब्बत में काफी ज्यादा प्रचलित है और काफी कम लोग इस कॉफी के बारे में जानते हैं। ALSO READ: क्या आपने कभी पी है Mushroom Coffee? फायदे जानकर हैरान हो जाएंगे
 
इसके अलावा बॉलीवुड में भी यह काफी काफी ज्यादा प्रचलित है। वेट लॉस से लेकर स्किन तक के लिए इस कॉफी का सेवन किया जाता है। आइए जानते हैं बुलेटप्रूफ कॉफी के फायदे (Bulletproof Coffee Benefits)...
 
1. कोलेस्ट्रॉल होता है कम : कॉफी में बटर, खास तौर से गाय के दूध से बना मक्खन मिलाकर पीना शरीर में जमे हुए वसा को सक्रिय करता है। यह आपके शरीर के बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम कर मूलभूत वसा और कैलोरी की आपूर्ति करता है। इसलिए यह कॉफी हार्ट के लिए भी फायदेमंद है।
2. पोषक तत्वों से भरपूर : यह ओमेगा 3 और ओमेगा 6 के साथ-साथ विटामिन K का  भी बेहतरीन स्त्रोत है। इसके अलावा यह हार्ट अटैक के खतरे को भी कम करता है। साथ ही स्किन के लिए ओमेगा फैटी एसिड बहुत लाभकारी होता है।
 
3. वज़न कम करने में सहायक : प्रत्येक सुबह कॉफी के साथ मक्खन का सेवन करना आपके शरीर का मोटापा कम करने में मदद करता है। यह पूरा दिन वसा को कम करने में सहायक होता है। प्राकृतिक दूध से बने मक्खन में वसा को कम करने के लिए जरूरी तत्व मौजूद होते हैं।
 
4. एनेर्गेटिक बनाए : कॉफी के साथ मक्खन का यह मिश्रण आपको दिनभर के लिए पर्याप्त एनर्जी देने का कार्य करता है। और सर्दी के दिनों में यह शरीर को ठंड के दुष्प्रभाव से बचाए रखता है। साधारण कॉफी की जगह आप इस कॉफी का सेवन कर सकते हैं।
 
5. दिमाग को बनाए एक्टिव : यह आपके दिमाग की तरावट के लिए बढ़िया पेय होगा। कॉफी का सेवन दिमाग को सचेत करने में सहायक होता है, वहीं मक्खन मस्तिष्क के अंगों को बेहतर कार्य करने में मदद करता है। ऑफिस में काम करते समय आप इस कॉफी को पी सकते हैं।
 
ऐसे बनाएं बुलेटप्रूफ कॉफी | Bulletproof Coffee Recipe
  • अब इन सभी सामग्री को एक ग्राइंडर में डाल दें और अच्छे से ब्लेंड कर लें। अब आपकी बुलेटप्रूफ कॉफी तैयार है और आप इसका आनंद ले सकते हैं।

ALSO READ: दिल को दुरुस्त रखने के लिए रोजाना करें ये 5 आसान एक्सरसाइज
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

इंदौर में आयोजित होगा राज्य स्तरीय- लक्ष्य मंथन योगासन प्रतियोगिता

दिलों को जोड़ने की एक मुहिम: जानिए राजीव गांधी की जयंती और 'सद्भावना दिवस' का कनेक्शन

आसमान से बरसेगा सेहत या संकट? जानिए बारिश का पानी पीने का सच!

Ebola Virus: क्या है इबोला वायरस? जानिए इसके लक्षण, संक्रमण और बचाव के आसान उपाय

बड़बोले ट्रंप की घटिया बेशर्मी, अंकारा में नहीं था Trump को कोई खतरा

अगला लेख