Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

'बल्जिंग डिस्क' से परेशान हैं अनुष्का शर्मा, जानिए इस बीमारी के बारे में जरूरी बातें...

बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा इस समय एक असहनीय बीमारी से जूझ रही हैं। इस बीमारी का नाम है 'बल्जिंग डिस्क'। इस बीमारी को 'हर्नियेटेड डिस्क' नाम से भी जाना जाता है। यह बीमारी अनुष्का को अत्यधिक फिजियोथेरेपी सेशन लेने की वजह से हुई है और अब डॉक्टर ने उन्हें 3-4 हफ्ते तक पूरी तरह से आराम करने की सलाह दी है।
 
बल्जिंग डिस्क होने की आशंका उन लोगों में अधिक होती है जो घंटों एक जगह बैठकर काम करते हैं। कहीं आप भी तो इस बीमारी से पीड़ित नहीं? आइए, जानते हैं इस बीमारी के बारे में सभी कुछ.. इसके कारण, लक्षण, इलाज और बचाव के तरीके -
 
'बल्जिंग डिस्क' व 'हर्नियेटेड डिस्क' क्या है?
 
इस बीमारी में पूरे शरीर में बहुत दर्द होता है। इन दिनों यह आम बीमारी बन चुकी है। यह बीमारी रीढ़ की हड्डियों से शुरू होती है और धीरे-धीरे शरीर के बाकी अंगों तक पहुंच जाती है जिससे वहां भी दर्द होने लगता है। इस बीमारी की वजह से नर्वस सिस्टम बुरी तरह से प्रभावित होता है और शरीर में असहनीय दर्द होता है। इस बीमारी का असर हमारी हर्नियेटेड डिस्क पर निर्भर होता है। अगर हर्नियेटेड डिस्क लोअर बैक में होता है तो दर्द जांघों और नितंबों में सबसे ज्यादा होता है। अगर हर्नियेटेड डिस्क गर्दन में होती है तो दर्द कंधे और हाथ में सबसे ज्यादा होता है।
 
'बल्जिंग डिस्क' व 'हर्नियेटेड डिस्क' के लक्षण -

- यह बीमारी के होने पर हाथ-पैरों में दर्द रहता है,
- हाथ-पैर सुन्न हो जा जाते हैं व झुनझुनाहट होती है।
- मांसपेशियों में कमजोरी लगने लगती है
- और प्रभावित अंगों को हिला-डुला पाना मुश्किल हो जाता है।
 
'बल्जिंग डिस्क' व 'हर्नियेटेड डिस्क' से कैसे बचा जा सकता है?
- इससे बचने के लिए नियमित एक्‍सरसाइज करें
- अपने बैठने का तरीका सही रखें
- अपनी रीढ़ और डिस्क पर दबाव कम डालें
- और शरीर का वजन नियंत्रित रखें।
 
'बल्जिंग डिस्क' व 'हर्नियेटेड डिस्क' होनेपर इलाज कैसे करें?
 
1. न्‍यूरोलॉजिस्‍ट से परामर्श करें, नियमित दवाएं खाएं वरना रोग ज्‍यादा गंभीर होने पर इसकी सर्जरी भी होती है।
2. डॉक्‍टर आपको फिजियोथेरेपी करवाने की सलाह दे सकते हैं। इससे आपकी मांसपेशियों में लचीलापन आता है और धीरे-धीरे आपको दर्द से आराम मिलेने लगता है।
3. एक्‍टिव रहें और डॉक्‍टर के कहे अनुसार कुछ व्‍यायायम जरूर करते रहें जैसे, वॉकिंग, स्‍विमिंग, योगा आदि।

ALSO READ: प्रियंका चोपड़ा को भी हो चुका है अस्थमा, देसी गर्ल ने बताई ये 13 सावधानियां...

Show comments

सभी देखें

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय, मच्छरों से ऐसे करें खुद की सुरक्षा

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सभी देखें

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Swami Vivekananda Quotes: स्वामी विवेकानंद के 11 अनमोल कथन, जो हमें ऊर्जा, आत्मविश्वास और सकारात्मकता से भर देंगे

पुण्यतिथि विशेष: स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय और खास बातें

क्या रूस में मोजतबा खामेनेई प्लास्टिक सर्जरी करवा रहे है, अयातुल्ला की अंतिम विदाई से रहस्यमयी अनुपस्थिति से उठे सवाल?

अगला लेख