dharma sangrah

बर्ड फ्लू इंफेक्शन के बीच रहें सतर्क, जानिए काम की बातें

Updated: बुधवार, 27 अप्रैल 2022 (12:44 IST)
Bird Flu Precautions बर्ड फ्लू का प्रकोप बढ़ने लगा है। बर्ड फ्लू एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस (H5N1)के कारण होता है। ये एक वायरल इंफेक्शन है। यह संक्रमित पक्षियों के संपर्क में आने वाले पक्षियों, जानवरों और इंसानों में फैलता है। आइए जानते हैं कुछ जरूरी बातें
 
एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस है, जो इंसानों को संक्रमित करता है। बर्ड फ्लू प्रवासी जलीय पक्षियों खासतौर से जंगली बतख से प्राकृतिक रूप से फैलता है। 
 
यदि कोई संक्रमित पक्षियों के संपर्क में आए तो वे आसानी से संक्रमित हो जाते हैं। इस वायरस का खतरा सबसे ज्यादा मुर्गीपालन से जुड़े लोगों को होता है। इसके अलावा संक्रमित पक्षियों के संपर्क में आने पर या अधपका मुर्गा या अंडा खाने वाले लोगों को अपनी चपेट में ले सकता है।
 
जानते हैं लक्षण- बर्ड फ्लू होने पर कफ, बुखार, सांस लेने में परेशानी, मांसपेशियों में दर्द, पेट दर्द जैसी समस्या हो सकती है। किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना आवश्यक है।
 
सावधानियां- बचाव के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है साफ-सफाई का ख्याल रखें। हाथों को साफ रखें, हाथों को बार-बार साबुन से धोते रहे। अगर घर से बाहर है, तो सैनिटाइजर से अपने हाथों को सैनिटाइज करें।
 
संक्रमित पोल्ट्री फार्म में जाने और वहां काम कर रहे लोगों से दूरी बनाकर रखें। उनके संपर्क में आने से बचें। ऐसे लोग जो पोल्ट्री फार्म में काम  करते है, उन्हें डिस्पोजेबल ग्लव्स पहनना चाहिए साथ ही इस्तेमाल के बाद इसे नष्ट कर देना चाहिए। जूतों को डिसइनफेक्ट करते रहें. छींकने या खांसने से पहले मुंह को अच्छे से कवर करें।
ALSO READ: बर्ड फ्लू क्या है, कैसे फैलता है इंसानों में, लक्षण, सावधानियां और इलाज

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

अगला लेख