dharma sangrah
✕

सावधानी रखी जाए तो औषधि है भांग, जानिए भांग के यह 5 फायदे जो आप नहीं जानते

Updated: शुक्रवार, 22 मार्च 2019 (11:56 IST)
भांग का सेवन सेहत के लिए कितना हानिकारक हो सकता है ये तो आप जानते ही होंगे, लेकिन क्या कभी भांग के फायदों के बारे में सुना है? जी हां, अगर सीमित मात्रा में सावधानी के साथ इसका प्रयोग किया जाए तो भांग एक बेहतरीन औषधि भी है। इसके यह 5 फायदे जानकर आप हैरान रह जाएंगे - 
 
1 एक ओर जहां भांग का अत्यधि‍क सेवन सिरदर्द का कारण बन सकता है, वहीं सिरदर्द का इलाज भी भांग के पास है। जी हां, भांग की पत्त‍ियों का अर्क निकालकर, इसकी कुछ बूंदे कान में डालने से सिरदर्द पूरी तरह से खत्म हो जाता है।
 
2 पाचनशक्ति को बढ़ाने के लिए भांग फायदेमंद है। साथ ही किसी प्रकार का घाव हो जाने पर, भांग की पत्त‍ियों का लेप बनाकर घाव पर लगाएं। ऐसा करने पर घाव जल्दी भर जाएगा और किसी प्रकार की अन्य परेशानी भी नहीं होगी।
 
3 यदि आपकी त्वचा अत्यधि‍क रूखी या खुरदुरी है, तो भांग की पत्त‍ियों का इस्तेमाल त्वचा को चिकना बनाने में मदद करेगा। इसकी पत्त‍ियों को पीसकर लेप तैयार करें और इसे त्वचा पर लगाएं।
 
4 कम मात्रा में भांग का सेवन आपकी इंद्रि‍यों और संवेदनाओं की तीव्रता में इजाफा करती है। जैसे यह स्पष्ट सुनाई देने और दिखाई देने में मददगार है। इसका सेवन आपके खराब मूड को सुधारने का काम भी करता है।
 
5 भांग के बीज प्रोटीन और 20 अमीनो एसिड से भरपूर हैं, जो कैलोरी को जलाने वाली मांसपेशियों के विकास के लिए अहम हैं। कसरत के बाद भांग के कुछ बीजों का जूस या शेक पीना फायदेमंद होता है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

एक चिट्ठी, खुद के नाम

भगवान बिरसा मुंडा मात्र एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं

जंगलों से उठी स्वाधीनता की हुंकार,जनजातीय संघर्ष और धरती आबा बिरसा मुंडा की अमर विरासत

भारत में 9 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित, 43% को बीमारी की जानकारी तक नहीं

कविता: टाट पर बैठी अम्मा के दीये

अगला लेख