Hanuman Chalisa
✕

Winter Tips : क्या आप जानते हैं? सर्दी में गुनगुनी धूप लेने के 5 फायदे

Updated: शनिवार, 22 जनवरी 2022 (10:21 IST)
सर्दी के मौसम में गुनगुनी धूप लेने का अपना ही मजा है। यह न केवल आपके ठंडे मौसम में गर्माहट देती है बल्कि कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से भी बचाती है। अगर आपको नहीं पता, तो जरूर पढ़ि‍ए, सर्दी में गुनगुनी धूप लेने के यह 5 शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य लाभ -  
 
 
1 सर्दी के मौसम में धूप लेने का सबसे बड़ा फायदा यह है, कि यह ठंडे-ठंडे मौसम में आपके शरीर को गर्माहट देती है और आपको सर्दी की अ‍कड़न से बचाती है। धूप लेने के बाद इन दिनों में आपकी कार्यक्षमता में इजाफा होता है।
 
 
2  धूप में बैठने से आपको भरपूर मात्रा में विटामिन डी मिलता है, जो आपकी हड्ड‍ियों के विकास के लिए जरूरी है। इसके आलावा जोड़ों के दर्द और ठंड के कारण होने वाले शारीरिक दर्द में भी आराम मिलता है।
 
3 नींद न आने की समस्या होने पर प्रतिदिन कुछ देर धूप में बैठना बेहद फायदेमंद होता है। इससे आपका दिमाग भी तनाव मुक्त होता है और रात को नींद भी अच्छी आती है। नींद के लिए यह रामबाण उपाय है।
 
 
4 शरीर के किसी हिस्से पर होने वाले फंगल इंफेक्शन को ठीक करने के लिए भी धूप लेना काफी फायदेमंद है। नमी के कारण होने वाले कीटाणुओं के संक्रमण को रोकने में धूप कारगर होती है।
 
 
5 धूप में बैठना शरीर खून जमने की प्रक्रिया को रोकता है और रक्तसंचार को बेहतर करता है। साथ ही डाइबिटीज और हृदय संबंधी रोगों में भी धूप लेना लाभकारी होता है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख