Hanuman Chalisa
✕

Health: सोयाबीन खाने के 5 फायदे आपको कर देंगे हैरान

Updated: गुरुवार, 11 फ़रवरी 2021 (13:47 IST)
सोयाबीन वि‍टामिन और प्रोटीन का एक बहुत अच्‍छा स्रोत है। इसमें मिनरल्‍स, विटमिन बी कॉम्प्लेक्स और विटमिन ए की भी भरपूर मात्रा होती है। जिम करने वालों से लेकर आम लोगों को सोयाबीन का सेवन करना चाहिए। सोयाबीन स्नैक्स के रूप में भी काफी हेल्दी होता है।

आइए जानते हैं सोयाबीन के सेवन करने के पांच फायदे।

1- सोयाबीन में प्रोटीन के अलावा फाइबर, मिनरल्स और फाइटोएस्ट्रोजन्स होते हैं। इसके अलावा इसमें सैचरेटेड फैट की मात्रा भी कम होती है। साथ ही इसमें न तो कोलेस्ट्रॉल होता है और न ही लैक्टोस। सोयाबीन में आयरन, मैंगनीज, फॉसफोरस, कॉपर, पोटेशियम, जिंक और सेलेनियम भी प्रचुर मात्रा में होता है।

2- सोयाबीन वजन बढाने और घटाने दोनों में मदद करता है, अगर उसे सही और सीमित मात्रा में खाया जाए। सोयाबीन में फाइबर और प्रोटीन अत्यधिक मात्रा में होता है।

3- सोयाबीन डायबीटीज और दिल की बीमारियों को कंट्रोल करता है। इसमें मौजूद अनसैचरेटेड फैट्स बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते हैं।

4- अमेरिका के कैंसर रिसर्च इंस्टिट्यूट के अनुसार, सोयाबीन में मौजूद फाइबर कोलोरेक्टल और कोलोन कैंसर के रिस्क को कम करता है।

5- सोयाबीन हड्डियों को मजबूत करता है। महिलाएं के घुटनों और कमर दर्द को बहुत हद तक नियंत्र‍ित कर सकता है। सोयाबीन में विटमिन, मिनरल के अलावा कैल्शियम, मैग्निशियम और कॉपर जैसे पोषक तत्व होते हैं, इसलिए यह हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रंगीली चिड़िया

Winter Skin Care Tips: महंगी क्रीम छोड़िए! रसोई की ये 5 चीजें सर्दियों में चेहरे पर लाएंगी शीशे जैसी चमक

माता-पिता का प्रेम; बच्चों की सबसे खूबसूरत विरासत

लघुकथा के पर्याय सतीश राठी की स्मृति में नौवाँ सम्मेलन संपन्न

एक चिट्ठी, खुद के नाम

अगला लेख